
सड़क पर 2 लाशें और सिरिंज... डॉक्टर का निकला कनेक्शन, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
हैदराबाद में दो ऑटो चालकों की मौत के मामले में पुलिस ने न्यूरोसर्जन, उनके असिस्टेंट, वार्ड बॉय और अन्य को गिरफ्तार किया है. चोरी हुई एनेस्थीसिया दवा के अवैध इस्तेमाल से ड्रग ओवरडोज हुआ, जिसकी लापरवाही ने दोनों की जान ले ली.
हैदराबाद में दो ऑटो-रिक्शा चालकों की लाश मिली. इसके बाद, इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन गिरफ्तार लोगों में एक न्यूरोसर्जन और उनका असिस्टेंट शामिल हैं. दोनों चालक, जिनकी उम्र 25 और 29 वर्ष थी, 2-3 दिसंबर की दरमियानी रात को एक फ्लाईओवर के नीचे एक ऑटो-रिक्शा में मृत पाए गए थे. पुलिस को मौके से सीरिंज और एनेस्थीसिया इंजेक्शन मिले थे, जिससे ड्रग ओवरडोज का संदेह हुआ.
चंद्रयानगुट्टा पुलिस ने मामला दर्ज किया. जांच के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक निजी अस्पताल का वार्ड बॉय शामिल है. इन पर अवैध रूप से एनेस्थीसिया दवा प्राप्त करने, बेचने और देने में शामिल होने का आरोप है.
अस्पताल के चेयरमैन और एमडी, जो खुद एक न्यूरोसर्जन हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है. न्यूरोसर्जन के असिस्टेंट के रूप में काम करने वाली एक नर्सिंग छात्रा को भी गिरफ्तार किया गया है.
चोरी और लापरवाही की कड़ी...
वार्ड बॉय ने स्वीकार किया कि उसने 26 नवंबर को अस्पताल में सफाई ड्यूटी के दौरान एनेस्थीसिया के चार एम्पूल का एक पैक चुराया था. अगले दिन उसने एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया, जिन्हें मृतक ऑटो चालकों ने खरीदा था. पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने 26 नवंबर को एक मरीज पर न्यूरोसर्जरी की थी.
यह भी पढ़ें: हैदराबाद एयरपोर्ट पर तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद आरोपी की तलाश

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






