
सड़क पर हाथी का गुस्सा, मिनी ट्रक को धक्का देकर पलटा; IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
AajTak
इंसान हमेशा से जानवरों की जमीन पर कब्जा करते आए हैं. कभी-कभी ये टकराव सामने भी आ जाता है. इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है, जिसकी वजह बना है एक वायरल वीडियो.
इंसान हमेशा से जानवरों की जगह का अतिक्रमण करते आए हैं. बहुत कम ही देखा जानवरों ने इसका विरोध किया हो, लेकिन कई बार टकराव भी देखा गया है. सोशल मीडिया पर इस बात पर बहस क्यों हो रही है, उसके पीछे है एक वायरल वीडियो.
दरअसल, भारतीय वन सेवा (IFS) के रिटायर्ड अधिकारी सुशांत नंदा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक हाथी सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक को अपनी ताकत से धक्का देकर पलट देता है. इस घटना के बाद न सिर्फ़ रास्ता जाम हो गया, बल्कि सोशल मीडिया पर इंसान और जानवरों के बीच बढ़ते टकराव पर बहस भी छिड़ गई है.
नंदा का चेतावनी भरा संदेश
घने जंगलों से घिरी शांत सड़क पर रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने कैप्शन में लिखा कि जंगल से एक याद दिलाने वाला संदेश... मिनी ट्रक को पलटता हाथी केवल ताकत ही नहीं दिखाता, बल्कि तनाव भी जताता है। वन्यजीव मनोरंजन नहीं हैं, उन्हें जगह और सम्मान चाहिए। दूर रहें और सुरक्षित रहें. जंगल को आजाद घूमने दें.
नंदा के इस संदेश ने एक बार फिर यह सवाल उठाया है कि आखिर क्यों इंसानों की बढ़ती मौजूदगी जंगली इलाकों में जानवरों को तनाव में डाल रही है.
‘हम इंसानों को सीमाएं समझना ही नहीं आता’

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












