
सड़क पर बिखरे हीरे देख लोगों में मची लूटने की होड़, किसी को मिले दर्जन भर तो कोई रहा खाली हाथ
AajTak
सड़क पर फैले डायमंड को लूटने के लिए दुकानदार और आम जनता काम-धंधा छोड़ हीरों को बीनने में लग गई. बहुत छोटे साइज के इन डायमंड को बीनने के लिए बच्चों से लेकर बड़े सभी लग गए. कई लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत को डायमंड और टेक्सटाइल सिटी कहा जाता है. डायमंड सिटी होने के नाते शहर के महिधरपुरा और वराछा इलाके में सब्जी मंडी की तरह डायमंड की मंडी लगती है. लोग सड़क पर, फुटपाथ पर बैठकर डायमंड खरीदते-बेचते हैं. वराछा इलाके के मिनी बाजार डायमंड मार्केट कहे जाने वाले इलाके की सड़क के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें डायमंड कारोबारी और आम जनता सड़क पर से डायमंड बीनते नजर आ रहे हैं. दरअसल, हर रोज की तरह आज सुबह भी डायमंड का कारोबार करने वाले लोग वराछा डायमंड मार्केट पहुंचे थे. मुख्य सड़क से आम जनता भी आजा रही थी. तभी मार्केट में हंगामा मच गया कि सड़क पर डायमंड (हीरे) पड़े हुए हैं. लोगों ने देखा तो सच में हीरे पड़े हुए थे. इसके बाद बाजार में लूट मच गई.
हीरे बीनने में जुटे लोग, सड़क पर लगा जाम
सड़क पर फैले डायमंड को लूटने के लिए दुकानदार और आम जनता काम-धंधा छोड़ हीरों को बीनने में लग गई. बहुत छोटे साइज के इन डायमंड को बीनने के लिए बच्चों से लेकर बड़े सभी लग गए. महिला-पुरुष डायमंड बीनते नजर आए. कई लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो मे नजर आ रहा है कि सड़क पर दर्जनों लोग डायमंड बीन रहे हैं. किसी को एक भी हीरा नहीं मिला तो किसी के हाथ एक दर्जन से ज्यादा हीरे हाथ लगे. काफी समय पर सड़क पर हर नजारा देखने को मिला. लोग इन नजारे का लुत्फ उठाते नजर आए.
जिसे समझा असली वह किलो में भाव में बिकने वाला डायमंड निकला
सूरत के डायमंड बाजार की सड़क से डायमंड बीनने वालों ने जब इन डायमंड को बटोर लिया और फिर उन की परख की तो उन्हें पता चला कि है डायमंड ना तो खदान से निकले हुए असली डायमंड है और ना ही लैब में तैयार होने वाले यह सीबीडी डायमंड हैं. बल्कि यह तो अमेरिकन डायमंड हैं, जिनकी कीमत कुछ खास नहीं होती है. कई घंटे तक डायमंड बीनने वाले इन डायमंड कारोबारी खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगे.
देखें वीडियो...

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









