सड़क पर झगड़ा, रोड रेज, फिर सिर में मारी गोली... दिल्ली में अमेजन के मैनेजर की हत्या के CCTV से हुए ये खुलासे
AajTak
दिल्ली के भजनपुरा में बाइक सवार मामा-भांजे पर फायरिंग करने वाले गैंग का पुलिस ने पता लगा लिया है. आरोप माया गैंग पर लगा है. पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच गाड़ी को रास्ता न देने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद स्कूटी सवार बदमाशों ने बाइक सवार मामा-भांजे पर गोलियां चला दीं. भांजे की मौके पर मौत हो गई. जबकि, मामा की हालत गंभीर बनी हुई है.
उत्तर पूर्वी दिल्ली में अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार मामा और भांजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फिर वहां से फरार हो गए. इस घटना में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, मामा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. मृतक ई-कॉमर्स कंपनी में सीनियर मैनेजर था. पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों की पहचान कर ली है.
मामला भजनपुरा इलाके के सुभाष विहार का है. यहां रहने वाला हरप्रीत सिंह (36) अपने मामा गोविंद के साथ मंगलवार रात साढ़े ग्यारह बजे बाइक पर कहीं जा रहा था. तभी रास्ते में गली नंबर आठ के पास पांच लोगों के साथ उनकी लड़ाई हो गई. रोड रेज में बदमाशों ने मामा-भांजे के सिर पर गोली मार दी. हरप्रीत की तो मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया.
गोविंद को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे दिलशाद गार्डन स्थित गुरुतेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल गोविंद का इलाज चल रहा है.
'10 मिनट में वापस आने की बात कहकर निकला था'
मृतक के पिता करनैल सिंह ने बताया कि हरप्रीत उन्हें बोलकर गया था कि वो 10 मिनट में आ रहा है. इसके बाद वो अपने मामा गोविंद के पास सुभाष मोहल्ला पहुंचा. दोनों सिल्वर कलर की स्प्लेंडर पर सवार होकर कहीं जाने लगे. रास्ते में उन्हें स्कूटी सवार पांच लड़कों ने रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. उन्होंने टारगेट करके हरप्रीत के सिर पर गोली मारी. गोलियां गोविंद को भी लग गईं. हरप्रीत की तो मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, गोविंद घायल होकर वहीं गिर गया.
डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय तिर्की के मुताबिक, पुलिस ने स्पॉट से कुछ सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं जिसमे आरोपी भागते हुए नजर आ रहे हैं. परिवार और पुलिस का कहना है हरप्रीत को सिर में करीब से गोली मारी गई है, जिससे उसकी मौत हो गई. जबकि, गोविंद के भी एक सिर के पास गन शॉट इंजरी है. हत्या की वजह आपसी झगड़ा है. दोनों पक्षों के बीच गाड़ी को रास्ता न देने को लेकर विवाद हुआ था. रोड रेज में फिर आरोपियों ने गोलीबारी कर दी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



