
सड़क पर खुला पड़ा था गटर का ढक्कन, उसमें गिर गया दो साल का मासूम... मां के साथ आइसक्रीम लेने निकला था बच्चा
AajTak
गुजरात के सूरत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपनी मां के साथ आइसक्रीम खाने निकला दो साल का बच्चा खुले गटर में गिर गया. तेज बहाव वाले गटर में गिरे बच्चे की तलाश में फायर ब्रिगेड की टीमें जुटी हैं, लेकिन घंटों की मशक्कत के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला है. बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है.
गुजरात के सूरत में मां के साथ आइसक्रीम लेने निकला 2 साल का बच्चा गटर में गिर गया. इस मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की. कई घंटे बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू में जुटी है. गटर के अंदर बच्चे को खोजने के लिए अंडर वॉटर कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सूरत शहर के वरीयाव इलाके की है. यहां दो साल का बच्चा अपनी मां के साथ आइसक्रीम लेने निकला था. रास्ते में गटर लाइन का ढक्कन खुला था, बच्चा उसी में जा गिरा. यह घटना बुधवार को करीब 5:30 बजे की है. इस मामले की जानकारी सूरत महानगरपालिका की फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और गटर में बच्चे की तलाश शुरू की. देर रात तक रेस्क्यू जारी रहा, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला. गटर के अंदर करीब 1 किलोमीटर तक के दायरे में तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
यह भी पढ़ें: मुंबई में 18 महीने की बच्ची का शव गटर से बरामद, घर के बाहर खेलने के दौरान हुई थी गायब
बच्चे की मां ने कहा कि मेरा बेटा आइसक्रीम खाने निकला था, गटर का ढक्कन खुला हुआ था. मुझे पता नहीं चला था. तभी वह अचानक से उसमें गिर गया. गटर के अंदर दो लोग उतरे थे, उसके बाद भी वह नहीं मिला. अभी तक मेरा बच्चा नहीं मिला है. यह लोग क्या कर रहे हैं, समझ में नहीं आ रहा है. कितने घंटे से ढूंढ़ रहे हैं. सरकार सहित प्रशासन के लोग इस घटना के जिम्मेदार हैं.
सूरत महानगरपालिका के चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारीक ने बताया कि बुधवार को 5:45 बजे फायर कंट्रोल रूम को कॉल आया था कि छोटा बच्चा चेम्बर में गिर गया है. इसके बाद तुरंत 5 फायर स्टेशन की गाड़ियां पहुंच गई थीं. एक-एक मैन्युअल खोलकर सर्च किया. अब तक 4 मैनुअल खोल चुके हैं. चेंबर के अंदर 5 से 6 फीट पानी है तो उसका फ्लो ज्यादा है. बच्चे को खोजने के लिए अंडरवाटर कैमरे की मदद ली जा रही है. जवान लगे हुए हैं, पानी का फ्लो ज्यादा होने की वजह से बच्चा कितना आगे चला गया है, अभी बता नहीं सकते. पांच फायर स्टेशन से गाड़ियां बुलाई गई हैं.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







