
सड़क पर ओवरस्पीड कार और नोटों की बारिश... Video वायरल हुआ तो कटा चालान
AajTak
नोएडा के सेक्टर-37 में कुछ युवकों ने कारों में स्टंटबाजी करते हुए सायरन बजाया. साथ ही कार की विंडो से निकलकर नोटों की बारिश भी की. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस ने इस पर एक्शन लिया. कारों का चालान काटा गया.
राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर पुलिस कई महीनों से लगातार स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. लेकिन बावजूद इसके स्टंटबाज अपनी हरकतों सो तौबा नहीं कर रहे. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-37 के पास का है. यहां सड़क पर ओवरस्पीड कार की खिड़की से बाहर निकलकर हुड़दंगबाजी करते कुछ युवकों का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वे चलती कारों में सायरन बजाकर फिर विंडो से बाहर निकलकर नोटों की बारिश करते दिखे.
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो को संज्ञान में लेकर उन गाड़ियों का चालान काट दिया गया है. पुलिस ने बताया कि एक वीडियो नोएडा के सेक्टर-37 से वायरल हुआ है. हमें जब सूचना मिली कि कुछ युवकों ने सिटी सेंटर के बाहर कारों में न केवल स्टंटबाजी की, बल्कि गाड़ी की विंडो से निकलकर नोट बरसाए. सायरन भी बजाया.
वीडियो पर ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया गया. फिर उन गाड़ियों का पता लगाकर चालान काटा गया. युवकों को दोबारा ये सब ना करने की हिदायत भी दी गई. कहा गया कि अगर दोबारा उन्होंने इस तरह की हरकत की तो सीधे जेल ही हवा खानी पड़ सकती है.
स्टंटबाजों को नहीं है पुलिस का खौफ
आपको बता दें कि बीते कई महीनों से नोएडा पुलिस पूरे जनपद में अबतक सैकड़ों स्टंटबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और कई माध्यम से समझाने का प्रयास किया है. बावजूद इसके स्टंटबाज लगातार कहीं ना कहीं स्टंटबाजी करते हुए नजर आ जाते हैं. फिर सोशल मीडिया पर खुद ही अपने वीडियो भी डाल देते हैं, ताकि वे फेमस हो सकें.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










