
सड़क पर उतरा एयर बलून, जरा-सी चूक से हो जाता बड़ा हादसा, लैंडिंग का वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्रिटेन के बेडफोर्ड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हॉट एयर बलून खतरनाक तरीके से रिहायशी इलाके की संकरी गली में उतरता नजर आता है. वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे एक बड़े हादसे से एयर बलून बाल-बाल बच गया.
सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्रिटेन के बेडफोर्ड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक हॉट एयर बलून बेहद खतरनाक तरीके से रिहायशी इलाके में उतर रहा है.
यूनाइटेड किंगडम के बेडफोर्ड में शनिवार 23 अगस्त को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों की सांसें रोक दीं. एक हॉट एयर बलून अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधा रिहायशी इलाके की रोड में उतरने लगा. चारों तरफ खड़ी कारें, पोल और ऊपर से लटकती बिजली की तारें सबको लगा अब टक्कर पक्की है. लेकिन गली में मौजूद एक शख्स ने बहादुरी दिखाकर हालात संभाल लिए. इस पूरे नजारे का वीडियो वायरल है.
सुबह-सुबह मचा हड़कंप
सुबह करीब 9:30 बजे स्थानीय निवासी सैम कोल्डहैम अपनी पार्टनर सियान मारी किंग के साथ कुत्ते को टहला रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि बलून हवा में मंडराते हुए नीचे आ रहा है और कभी भी टकरा सकता है. सैम ने बिना समय गंवाए गाइड ने रोप को पकड़ लिया और पायलट की मदद से उसे सुरक्षित उतार दिया.
ऐसे टला हादसा
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, सियान, जिन्होंने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया. उन्होंने कहा कि हवा बिल्कुल नहीं थी, इसलिए बलून ने अपनी गति खो दी. क्रू मेंबर्स खुद कह रहे थे कि सैम ने उनकी जान बचाई. यह बहुत करीब था एक बड़े हादसे के.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










