
सच में बंद हो रहे Nexon के डीजल वैरिएंट? Tata Motors ने दी ये सफाई
AajTak
Tata Motors की ऑनलाइन कार बुकिंग वेबसाइट पर हाल में उसकी कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon के कुछ डीजल वैरिएंट दिखना बंद हो गए. इसके बाद मीडिया में इन वैरिएंट के बंद होने की अटकलें लगने लगी. अब कंपनी ने इस बारे में बुधवार को एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है.
Tata Motors की ऑनलाइन कार बुकिंग वेबसाइट पर हाल में उसकी कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon के कुछ डीजल वैरिएंट दिखना बंद हो गए. इसके बाद मीडिया में इन वैरिएंट के बंद होने की अटकलें लगने लगी. अब कंपनी ने इस बारे में बुधवार को एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है. मीडिया में एक दो दिन से Tata Nexon के डीजल मॉडल के XE, XMA, XZ और XZA+ वैरिएंट बंद होने की खबरें थीं. इसी के साथ इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि कंपनी संभवतया Nexon के डीजल मॉडल को बंद कर रही है. अब कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान में इन अफवाहों का खंडन किया गया है. कंपनी ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि बाजार में उसकी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon के कुल 20 वैरिएंट मौजूद हैं. इनमें पेट्रोल के 12 और डीजल के 8 वैरिएंट हैं. ये मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आते हैं.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










