
सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की कन्फर्म, बेटी सारा तेंदुलकर को दी ये खास सलाह
AajTak
सचिन तेंदुलकर ने पुष्टि की है कि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई एक निजी समारोह में सानिया चंडोक से हो गई है. सानिया मुंबई के एक प्रमुख व्यापारिक परिवार से हैं, जो हॉस्पिटैलिटी और फूड के फील्ड में अपने काम के लिए जाना जाता है.
'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने पुष्टि की है कि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक से हो गई है. उनकी सगाई की यह निजी रस्म सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई. सचिन ने रेडिट पोस्ट में बेटी सारा तेंदुलकर के बारे में बेहद खास बातें बताईं.
तेंदुलकर ने 25 अगस्त को रेडिट 'आस्क मी एनीथिंग' (एएमए) सेशन के दौरान अर्जुन की सगाई की पुष्टि की. इस दौरान अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी माना कि वह इस नई शुरुआत के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.
अर्जुन अपने पिता के नक्शे-कदम पर चले और क्रिकेट खेले, हालांकि अब तक टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं. वहीं सानिया मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं. वह मुंबई के मशहूर कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके नाना रवि घई जाने-माने बिजनेसमैन हैं, जिनका परिवार होटल और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम रखता है. उनके कारोबार में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी शामिल हैं.
तेंदुलकर ने सारा तेंदुलकर के बारे में क्या कहा? तेंदुलकर ने हाल ही में अपनी बेटी सारा की बतौर इंटरप्रेन्योर शुरुआत करने की जर्नी की तारीफ की. सारा ने हाल में अंधेरी (मुंबई) में अपना पिलेट्स स्टूडियो शुरू किया. पिलेट्स एक लो इम्पैक्ट वाली एक्सरसाइज सिस्टम है, जो शरीर की आंतरिक शक्ति, लचीलेपन, मुद्रा (posture) और नियंत्रित श्वास पर जोर देती है.
सचिन तेंदुलकर ने सारा की मेहनत और सोच की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी लगन और लगातार कोशिशों ने ही इस सपने को हकीकत बनाया. एक Reddit Ask Me Anything सेशन में एक फैन ने उन्हें बधाई दी और पूछा कि उन्होंने अपने बच्चों को बचपन में क्या सलाह दी थी?
फैन ने पूछा– “आपकी बेटी सारा के नए काम के लिए बधाई, आपने अपने बच्चों को बचपन में क्या सलाह दी थी?” इस पर तेंदुलकर ने जवाब दिया – “हमेशा प्रोसेस पर भरोसा रखो, नतीजे अपने आप मिलेंगे.” उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रोत्साहित करना बहुत जरूरी है, क्योंकि ऐसे ही सपने हकीकत में बदलते हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











