
सचिन वाजे के वसूली कांड का राज खोलेगी CIU दफ्तर से जब्त डायरी, लिखे हैं होटल-पब-कारोबारियों के 'रेट'
AajTak
एंटीलिया केस की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को CIU आफिस में सर्च के दौरान जो डायरी मिली है, वो वसूली रैकेट को लेकर बेहद अहम है.
एंटीलिया केस की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को CIU आफिस में सर्च के दौरान जो डायरी मिली है, वो वसूली रैकेट को लेकर बेहद अहम है. इस डायरी में पैसे के लेन-देन की बात कोड वर्ड में लिखी हुई है. एनआईए को शक है कि कोडवर्ड में जो नाम और रकम लिखी हुई है वो रेस्तरां, पब और कुछ कारोबारियों से वसूले गए थे. इस डायरी में जो डिटेल्स लिखी हुई है, वो जनवरी से अभी तक की है. इसी समय वसूली किये जाने का जिक्र मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने भी अपनी चिट्ठी में किया है. इस डायरी में होटल, पब और कारोबारियों के नाम के आगे रेडकार्ड भी लिखा गया है, कुछ बुकी से भी वसूली का जिक्र इस डायरी में है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









