
सचिन पायलट को गांधी परिवार में मिल रहा महत्व क्या उनके वनवास खत्म होने का संकेत है?
AajTak
सचिन पायलट के धैर्य के इम्तिहान के रुझान आने लगे हैं. लगता है जल्दी इम्तिहान में पास होंगे, और वनवास भी खत्म हो जाएगा. हाल फिलहाल ऐसे कई मौके आये हैं, जब सचिन पायलट के प्रति गांधी परिवार का भरोसा नजर आया है.
एक बार प्रवर्तन निदेशालय में पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब अधिकारियों से जुड़े किस्से सुना रहे थे, तो पास में सचिन पायलट भी बैठे हुए थे. राहुल गांधी ने बताया कि आखिरी दिन ईडी के अफसरों ने उनसे उनके धैर्य के बारे में पूछा था, राहुल जी आपने इतने धैर्य के साथ सवालों के जवाब दिये... हर सवाल को आपने सुना... आपने जवाब दिया, तो आप इतना धैर्य कहां से लाए?
बकौल राहुल गांधी वो बोले, 2004 से कांग्रेस में काम कर रहा हूं... धैर्य नहीं आएगा तो क्या आएगा... कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता में धैर्य है - और किस्सा सुनाते सुनाते राहुल गांधी ने सचिन पायलट की तरफ देखते हुए कहा, यहां सचिन पायलट जी बैठे हैं... आप देख सकते हैं. जैसे ही राहुल गांधी ने सचिन पायलट का नाम लिया, सामने बैठे उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे.
अशोक गहलोत के साथ झगड़ा अपनी जगह रहा, लेकिन सचिन पायलट पूरे धैर्य के साथ कांग्रेस के लिए काम करते रहे. जहां कहीं भी चुनाव में भेजा गया, अपनी क्षमता के मुताबिक काम भी किया. फिलहाल वो छत्तीसगढ़ के प्रभारी हैं, और राजस्थान को लेकर भी काफी सक्रिय देखे जा रहे हैं - लेकिन ये सब नहीं, सचिन पायलट से जुड़ी खास बातें और भी हैं.
1. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सचिन पायलट को स्टार प्रचारक बनाया गया है, लेकिन महत्वपूर्ण बात ये नहीं है - सबसे अहम बात ये है कि स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की गई है, उस लेटर पर हस्ताक्षर सचिन पायलट के ही हैं. आमतौर पर ऐसे नामों की सिफारिश कांग्रेस के संगठन महासचिव किया करते हैं. कांग्रेस के भीतर भी सचिन पायलट को अहमियत दिये जाने की काफी चर्चा हो रही है.
2. दिल्ली कांग्रेस की एक ऑनलाइन मीटिंग हुई थी, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनो शामिल थे. मीटिंग में दिल्ली चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें भी हुईं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बाद सचिन पालयट को लेकर हुई. राहुल गांधी ने कहा कि सचिन पायलट और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे कांग्रेस के लोकप्रिय चेहरों को चुनाव प्रचार में लगाना चाहिये. इमरान प्रतापगढ़ी तो ठीक है, लेकिन सचिन पायलट के लिए राहुल गांधी की तरफ से किसी मीटिंग में ऐसा कहा जाना खास मायने रखता है.
3. हाल ही में सोनिया गांधी के दिवंगत निजी सचिव माधवन को लेकर एक कार्यक्रम हुआ था. राहुल गांधी और सोनिया गांधी के अलावा कार्यक्रम में सचिन पायलट ही नजर आ रहे थे. देखने वाली बात ये थी कि सचिन पायलट को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बगल वाली कुर्सी दी गई थी - और अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








