
सऊदी के बाद और मुस्लिम देशों को भी NATO जैसे गठबंधन में लाने के जुगाड़ में PAK!
AajTak
पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच ऐतिहासिक 'स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट' पर समझौता हुआ है, जो दोनों देशों को संयुक्त रक्षा का अधिकार देता है. इसे लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अन्य अरब देश भी इस समझौते में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि समझौता किसी विशेष देश के खिलाफ नहीं है.
सऊदी अरब के साथ एक रक्षा समझौता कर पाकिस्तान काफी खुश है. भारत के अहम सहयोगी सऊदी अरब के साथ समझौते को पाकिस्तान मुस्लिम दुनिया की एकजुटता की तरह पेश कर रहा है. समझौते से गदगद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि ऐतिहासक 'स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट' (Strategic Mutual Defence Agreement) में अन्य अरब देश शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि सभी अरब मुस्लिम देशों के लिए दरवाजे खुले हैं.
पाकिस्तान और सऊदी के बीच यह समझौता बुधवार को रियाद स्थित अल-यमामा पैलेस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच हुआ.
इसके तहत किसी एक देश पर हमला होने की स्थिति में उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा और संयुक्त रूप से उसका जवाब दिया जाएगा.
पाकिस्तानी ब्रॉडकास्टर 'जियो न्यूज' के एक कार्यक्रम में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि वो लंबे समय से नाटो जैसी व्यवस्था की वकालत करते रहे हैं क्योंकि पिछले 40-50 सालों में पाकिस्तान इस क्षेत्र की असुरक्षा का बड़ा शिकार रहा है.
उन्होंने कहा, 'यहां के देशों और खासकर मुस्लिम आबादी का यह मौलिक अधिकार है कि वे एकजुट होकर अपने क्षेत्र, देशों और राष्ट्रों की रक्षा करें. समझौते में कहीं भी यह नहीं लिखा गया है कि अन्य देशों को इसमें शामिल नहीं किया जा सकता या पाकिस्तान किसी और देश के साथ ऐसा समझौता नहीं कर सकता.'
जब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री पूछा गया कि क्या पाकिस्तान की परमाणु क्षमता भी इस समझौते के तहत शामिल होगी, तो आसिफ ने कहा, 'हमारी जो भी क्षमताएं हैं, वो इस समझौते के तहत उपलब्ध होंगी. लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि पाकिस्तान जब से परमाणु शक्ति बना है, तब से कभी किसी ने हमें गैर-जिम्मेदार परमाणु शक्ति नहीं कहा.'

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







