
सऊदी अरब ने बताया इजरायल से कब समान्य होंगे रिश्ते, अमेरिका कर रहा है मध्यस्थता
AajTak
सऊदी अरब का इजरायल के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं है. अमेरिका चाहता है कि सऊदी अरब और इजरायल के बीच रिश्ते समान्य हो, इसलिए अमेरिका, सऊदी अरब और इजरायल के बीच मध्यस्थता कर रहा है.
इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच विवाद में सऊदी अरब खुलकर फिलिस्तीनियों का समर्थन करता रहा है. सऊदी अरब का इजरायल के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं है. सऊदी अरब बार-बार कहता रहा है कि जब तक फिलिस्तीन 1967 बॉर्डर के तहत एक अलग मुल्क नहीं बन जाता है, तब तक सऊदी अरब इजरायल के साथ रिश्तों को कायम नहीं करेगा.
अमेरिका दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहा है. अमेरिका चाहता है कि दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य हो और दोनों देश आधिकारिक रूप से राजनयिक संबंध स्थापित करें. लेकिन सऊदी अरब ने शुक्रवार को एक बार फिर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं.
सऊदी विदेश मंत्रालय के एक शीर्ष राजनयिक ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि सऊदी अरब फिलिस्तीन-इजरायल शांति प्रक्रिया को हल किए बिना इजरायल के साथ संबंधों को समान्य नहीं करेगा.
सऊदी अरब की ओर से यह बयान ऐसे समय पर आया है जब गुरुवार को ही दावोस में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के वार्षिक बैठक में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यरुशलम में व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान ने इजरायल और सऊदी अरब के बीच रिश्ते समान्यीकरण पर चर्चा की थी.
सऊदी अरब अडिग
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने ब्लूमबर्ग से बात करते हुए कहा कि इजरायल के साथ सही मायने में सामान्यीकरण और स्थिरता तभी आएगी जब फिलिस्तीनियों को एक अलग मुल्क दिया जाएगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











