
सऊदी अरब के मक्का पहुंचे ईरान के मुसलमान, सालों बाद मिली इस बात की इजाजत
AajTak
सऊदी अरब और ईरान में सालों से राजनयिक रिश्ता नहीं था जिस कारण ईरान के मुसलमान उमराह के लिए सऊदी नहीं जा पा रहे थे. पिछले साल हालांकि, दोनों ने चीन की मध्यस्थता में अपने रिश्ते सामान्य कर लिए जिसके बाद अब ईरान के मुसलमानों को उमराह करने की इजाजत मिल गई है.
नौ सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है कि ईरान के मुसलमान उमराह के लिए सऊदी अरब पहुंच रहे हैं. सोमवार को ईरान की आधिकारिक न्यूज एजेंसी ने खबर दी कि ईरानी मुसलमानों का पहला जत्था उमराह के लिए सऊदी रवाना हो गया है. यह संकेत है कि इजरायल और ईरान में चल रहे तनाव के बीच सऊदी से ईरान के रिश्तों में सुधार आ रहा है.
ईरान की मीडिया ने पिछले साल दिसंबर के महीने में जानकारी दी थी कि सऊदी अरब ने उमराह करने के इच्छुक ईरानियों पर से प्रतिबंध हटा दिया है. लेकिन सोमवार से पहले कोई भी ईरानी उमराह के लिए नहीं जा पाया था. ईरान का कहना था कि 'तकनीकी समस्याओं' के कारण उड़ानों में देरी हो रही है.
उमराह पर पाबंदी हटने के बाद ईरान के 85 मुसलमान सऊदी अरब रवाना हुए हैं. सोमवार को जब वो तेहरान के मुख्य हवाई अड्डे से सऊदी रवाना हो रहे थे तब ईरान में सऊदी राजदूत अब्दुल्ला बिन सऊद अल-अन्जी भी वहां मौजूद थे.
सऊदी और ईरान के रिश्ते सामान्य करने में चीन का बड़ा हाथ रहा है. मार्च 2023 में चीन की मध्यस्थता में हुए एक समझौते के तहत दोनों देशों ने अपने राजनयिक रिश्ते बहाल किए हैं.
क्यों खराब हुए सऊदी-ईरान के रिश्ते?
साल 2016 में सऊदी अरब ने एक शिया मौलवी को फांसी दे दी थी जिसे लेकर शिया बहुल ईरान बेहद नाराज हुआ था और वहां के लोग सऊदी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे. प्रदर्शनकारियों ने राजधानी तेहरान में सऊदी दूतावास पर हमला कर दिया था जिसके बाद से ही दोनों देशों ने राजनयिक संबंध तोड़ लिए थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











