
संसद से सड़क तक दिख रही राहुल-अखिलेश की केमिस्ट्री, 2027 के लिए अभी से बन गई 'दो लड़कों की जोड़ी'
AajTak
लोकसभा चुनाव के बाद से सपा और कांग्रेस के रिश्ते गड़बड़ाने लगे थे, लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव की सियासी केमिस्ट्री फिर से बनती दिख रही है. संसद से सड़क तक यूपी के दो लड़को की जोड़ी ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. ऐसे में साफ है कि 2027 के सियासी रण में फिर दोनों एक साथ नजर आएंगे.
2024 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बनी सियासी जोड़ी उत्तर प्रदेश में हिट रही है, जिसके चलते ही बीजेपी को बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं हो सका. पीएम मोदी को सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनानी पड़ी. इसके बाद से ही कांग्रेस और सपा गठबंधन के बिखरने की भविष्यवाणी की जाने लगी थी. कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के बयान से भी सवाल उठने लगे थे, लेकिन यूपी के 'दो लड़कों की जोड़ी' टूटने के बजाय संसद से सड़क तक मजबूत होती दिख रही है.
संसद के मॉनसून सत्र में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने एक सुर में बिहार में हो रहे वोटर वेरिफिकेशन का विरोध किया. एसआईआर के मुद्दे पर संसद नहीं चलने दी और राहुल गांधी ने चुनाव में वोट चोरी का मुद्दा उठाया तो अखिलेश यादव खुलकर उनके सुर में सुर मिलाते नजर आए.
एसआईआर और चुनाव में वोट चोरी वाले मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव सड़क पर उतरकर हुंकार भरी. राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच सियासी केमिस्ट्री लोकसभा के सदन से सड़क तक ऐसी दिख रही है, उससे साफ जाहिर है कि 'दो लड़कों की जोड़ी' टूटने वाली नहीं है, बल्कि 2027 के चुनाव में भी बनी रहेगी. सपा-कांग्रेस मिलकर ही चुनावी मैदान में किस्मत आजमाएंगे.
राहुल और अखिलेश की सियासी केमिस्ट्री
अखिलेश और राहुल गांधी के बीच सियासी केमिस्ट्री चुनाव के दौरान और अब चुनाव के बाद भी दिख रही है. राहुल और अखिलेश संसद में एक साथ बैठते हैं और हर मुद्दे पर एक साथ मोदी सरकार को घेरते नजर आते हैं. यूपी के 'दो लड़कों की जोड़ी' लोकसभा चुनाव के दौरान और अब उसके बाद से एक-दूसरे के लिए सियासी ढाल बन रहे हैं.
यूपी में बहराइच कांड हो या फिर अयोध्या मामला, हर मुद्दे पर कांग्रेस और सपा एक साथ दिखाई देने की भरसक कोशिश करते रहे. सड़क से संसद तक राहुल और अखिलेश एकजुट होकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. दोनों ही नेता हर मुद्दे पर एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










