
संसद सुरक्षा चूक मामले का मास्टरमाइंड कौन? दिल्ली पुलिस अहमदाबाद में करा रही आरोपियों का नार्को टेस्ट
AajTak
संसद सुरक्षा चूक मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने के लिए अहमदाबाद में मौजूद है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि यह घटना आतंकी गतिविधि से जुड़ी हुई तो नहीं है. इसके अलावा घटना का मास्टरमाइंड कौन है?
संसद सुरक्षा चूक मामले में छह में से पांच आरोपियों को पॉलीग्राफ और नार्को-एनालिसिस परीक्षण अभी गुजरात में चल रहा है. कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली स्पेशल सेल की टीम अहमदाबाद में मौजूद है, जहां देश की सबसे महत्वपूर्ण फोरेंसिक लैब में मनोरंजन डी और सागर शर्मा का नार्को टेस्ट कराया जा रहा है.
अहमदाबाद में दिल्ली स्पेशल सेल की मौजूदगी में शुक्रवार तक टेस्ट पूरा होगा. इस मामले में आरोपियों सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत की पॉलीग्राफ जांच होगी, जबकि सागर और मनोरंजन को नार्को-एनालिसिस और ब्रेन मैपिंग टेस्ट से भी गुजरना होगा.
दिल्ली पुलिस को शक है कि मनोरंजन डी ही इस साजिश का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड है और उसके कहने पर ही मनोरंजन के साथ सागर शर्मा संसद के अंदर दाखिल हुआ था.
दिल्ली पुलिस की शक की सुई मनोरंजन पर घूम रही है और सबूतो की कमी को देखते हुए उसके पास नार्को ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट का ही सहारा है ताकि संसद घुसपैठ का सच बाहर आ सके. बता दें कि इसके पहले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सभी आरोपियों के साइको एनेलिसिस टेस्ट करवाए हैं.
मनोरंजन का नार्को टेस्ट क्यों?
दरअसल हाल में पूछताछ में ललित ने बड़ा खुलासा किया था. उसने बताया था कि असल मास्टरमाइंड मनोरंजन है. मनोरंजन एक बड़ा संगठन तैयार करना चाहता था और उसके लिए फंडिग के लिए प्रयास कर रहा था. उसने सागर शर्मा को संगठन में भर्ती का जिम्मा सौंपा था. इसके लिए सागर शर्मा युवाओं को ब्रेनवॉश कर रहा था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










