
संसद में घुसपैठ: 50 टीमें, 6 राज्यों में तलाश, आरोपी सागर के पास 4 बैंक पासबुक मिलीं, लेन-देन की हो रही जांच
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीमें राजस्थान में ललित और महेश कुमावत, महाराष्ट्र के लातूर में अमोल, हरियाणा के हिसार में नीलम, लखनऊ में सागर शर्मा, मैसूर में मनोरंजन डी की बैंक डिटेल, बैंकग्राउंड और घरों की तलाशी में जुटी हैं. स्पेशल सेल की टीम आरोपियों को भी अपने साथ ले गई हैं.
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है. अब पुलिस इन आरोपियों के बैंक डिटेल से बैकग्राउंड तक सब कुछ खंगालने में जुट गई है. इसके लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की 50 टीमें 6 राज्यो में जांच में जुटी हैं. ये टीमें राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, यूपी, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में आरोपियों से जुड़ी हर एक छोटी छोटी जानकारी इकट्ठा कर रही हैं.
दरअसल, 13 दिसंबर को संसद भवन पर हुए हमले की 22वीं बरसी थी. इसी दिन दोपहर करीब एक बजे दो युवकों ने संसद में घुसपैठ की थी. दोनों युवक विजिटर गैलरी यानी दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए. ये दोनों शख्स एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगे. तभी एक शख्स ने जूते से निकालकर कोई पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी. इस दौरान संसद में अफरा-तफरी मच गई. सांसद यहां-वहां भागने लगे. हालांकि कुछ सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया था. इनकी पहचान सागर (शर्मा) और मनोरंजन डी (मैसूर) के रूप में हुई.
लोकसभा के अंदर जब दो लोग कूदे, तभी संसद के बाहर पुलिस ने प्रदर्शन करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है. दोनों कनस्तरों से कलर गैस का छिड़काव कर रहे थे और नारे लगा रहे थे. दोनों की पहचान अमोल (लातूर) और नीलम (हिसार) के रूप में हुई. इसके अलावा एक और अन्य आरोपी भी संसद के बाहर मौजूद था, उसका नाम है ललित. ललित ने संसद के बाहर के प्रदर्शन का वीडियो बनाया. उसके पास सभी आरोपियों का मोबाइल था. इसके बाद ललित फरार हो गया था. वह दिल्ली से राजस्थान भाग गया था. उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा राजस्थान में ललित की मदद करने वाले महेश कुमावत को भी गिरफ्तार किया गया है.
6 राज्यो में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीमें
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीमें राजस्थान में ललित और महेश कुमावत, महाराष्ट्र के लातूर में अमोल, हरियाणा के हिसार में नीलम, लखनऊ में सागर शर्मा, मैसूर में मनोरंजन डी की बैंक डिटेल, बैंकग्राउंड और घरों की तलाशी में जुटी हैं. स्पेशल सेल की टीम आरोपियों को भी अपने साथ ले गई हैं. नीलम के घर से बैंक डिटेल्स और कुछ किताबें बरामद की गई हैं. इसके अलावा सागर शर्मा से घर से भी उसकी डायरी बरामद की गई है. इसके अलावा उसके घर से उसकी चार बैंक पासबुक भी बरामद की गई हैं. पुलिस इन खातों में हुए लेन देन की भी जांच कर रही है.
सूत्रों ने बताया कि सभी आरोपियों को लेकर जांच पूरी हो जाएगी, तो इन्हें एनएफसी स्पेशल सेल की टीम को सौंपा जाएगा, इसके बाद सभी को साथ बैठाकर पूछताछ की जाएगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










