
संसद परिसर में TMC सांसद द्वारा अपनी नकल करने पर भड़के जगदीप धनखड़, बताया शर्मनाक
AajTak
शीतकालीन सत्र से सस्पेंड किए विपक्षी सांसद संसद परिसर में धरना दे रहे थे. इस दौरान टीएमसी के एक सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारकर मिमिक्री की, जिस पर उपराष्ट्रपति भड़क गए हैं.
शीतकालीन सत्र से सस्पेंड किए विपक्षी सांसद संसद परिसर में धरना दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर भी बैठे. इसके बाद संसद के प्रवेश द्वार पर बैठकर वो चर्चा कर रहे थे. इसी समय टीएमसी के एक सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारकर मिमिक्री की, जिस पर उपराष्ट्रपति भड़क गए हैं.
उपराष्ट्रपति ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह हास्यास्पद और अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना का वीडियो बना रहा है.
राज्यसभा सभापति ने कहा, "गिरावट की कोई हद नहीं है. मैंने एक वीडियो देखा टीवी पर एक बड़े नेता वीडियो बना रहे थे आपके, जब एक दूसरे सांसद नकल निकाल रहे थे. सदबुद्धि आए उनको. कुछ जगह तो बख्शो."
जब टीएमसी सांसद मिमिक्री कर रहे थे, उस समय राहुल गांधी, प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, मनोज झा, डी राजा, कार्ति चिदंबरम जैसे कई सीनियर नेता वहां मौजूद थे.
बता दें कि 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में लगी सेंध को लेकर विपक्ष दोनों सदनों में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है. इसी मांग को लेकर दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया. इसी हंगामे के बाद 14 दिसंबर को राज्यसभा में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सदन से शीतकालीन सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया. इसके अगले दिन ही लोकसभा से कुछ सांसदों को निलंबित कर दिया गया. अबतक दोनों सदनों के 92 सांसद सस्पेंड हो चुके हैं.
निलंबित हुए इन सांसदों की मांग है कि बीजेपी के जिस सांसद के पास पर आरोपी संसद में घुसे थे, उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए और वो इसी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार हमारे खिलाफ ही एक्शन ले रही है. सांसदों का सस्पेंशन वापस लेने के लिए राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










