
संसद को हेट स्पीच के लिए न्यूनतम सजा का प्रावधान करना चाहिए, जस्टिस नरीमन का सुझाव
AajTak
जस्टिस नरीमन ने कहा कि दुर्भाग्य है कि देश में युवा, छात्र, स्टैंड अप कॉमेडियन और इनके जैसे अन्य जो सरकार की आलोचना करते हैं, उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जाता है लेकिन जो समाज की भावनाओं को भड़काने वाले हेट स्पीच देते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है.
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन ने कहा है कि जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़े राजद्रोह कानून के तहत मामला दर्ज किया जा रहा था, वहीं हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. जस्टिस नरीमन ने डीएम हरीश स्कूल ऑफ लॉ मुंबई के उद्घाटन के दौरान ये बातें कही.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










