
संसद के मानसून सत्र की तारीख बदली, अब 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी
AajTak
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐलान किया कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा. हालांकि मानसून सत्र की तारीख पहले 21 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रस्तावित थी.
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐलान किया कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा. हालांकि मानसून सत्र की तारीख पहले 21 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रस्तावित थी. आमतौर पर संसद का मानसून सत्र स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले समाप्त हो जाता है, लेकिन इस बार पहली बार सत्र 15 अगस्त के बाद भी जारी रहेगा.
रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के मानसून सत्र की नई तारीखों को मंजूरी दे दी है, अब संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त 2025 तक चलेगा. लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही पहले दिन सुबह 11 बजे शुरू होगी.
ये सत्र कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि विपक्ष ने पिछले दिनों संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी. विपक्ष ने 3 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहुलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद सरकार द्वारा शुरू किए गए सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर पर तत्काल चर्चा की मांग की थी. इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था.
सरकार ने अब स्पष्ट किया है कि इन सभी मुद्दों पर चर्चा मानसून सत्र में ही की जा सकती है और इसके लिए अलग सत्र बुलाने की जरूरत नहीं है. ये कदम सरकार की उस रणनीति की ओर इशारा करता है, जिसके तहत वह सभी विधायी और राजनीतिक चर्चाओं को निर्धारित सत्र में ही शामिल करना चाहती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










