
संसद की 24 स्थायी समितियों का गठन, बीजेपी को 11 तो कांग्रेस को 4 कमेटियों की अध्यक्षता
AajTak
संसद में 24 स्थायी समितियों का गठन किया गया. सभी समितियों के अध्यक्ष बरकरार रखे गए हैं. शशि थरूर विदेश मामलों की समिति, राजीव प्रताप रूडी जल संसाधन समिति और डोला सेन वाणिज्य समिति की कमान संभालेंगे. सिलेक्ट कमेटियों में बैजंयत पांडा और तेजस्वी सूर्या अध्यक्ष बनाए गए हैं.
संसद में 24 स्थायी समितियों का गठन किया गया है. इसमें बीजेपी को 11, कांग्रेस को 4, TMC को 2, DMK को 2, समाजवादी पार्टी, जेडीयू, NCP (अजित पवार गुट), TDP, शिवसेना (शिंदे गुट) को 1-1 समिति की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सभी संसदीय समितियों के अध्यक्षों को बरकरार रखा गया है.
सूत्रों के अनुसार सभी संसदीय समितियों के अध्यक्षों ने संसदीय कार्यमंत्री और लोकसभा स्पीकर से अपील की थी एक वर्ष के समय में संसदीय समिति की रिपोर्ट तैयार करना और अन्य विषयों की जांच पड़ताल करना मुश्किल होता है, इसलिए संसदीय समितियों में अध्यक्षों और सदस्यों को यथावत समितियों में नियुक्त किया जाए.
शशि थरूर विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे. राजीव प्रताप रूडी को जल संसाधन मंत्रालय से जुड़ी समिति की कमान सौंपी गई है. माना जा रहा है कि ये फैसला बिहार चुनाव को ध्यान में रखकर लिया गया है. उधर, टीएमसी सांसद डोला सेन को वाणिज्य संबंधी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. बीजेपी सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल को गृह मामलों से जुड़ी समिति की जिम्मेदारी मिली है.
दिग्विजय सिंह महिला, बाल विकास, शिक्षा और युवा मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष बनाए गए. वहीं, डीएमके सांसद टी. शिवा को उद्योग समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा को परिवहन समिति की कमान मिली है, सपा सांसद रामगोपाल यादव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष बने हैं. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे संचार एवं आईटी समिति के अध्यक्ष, बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह रक्षा समिति के अध्यक्ष होंगे.
भर्तृहरि महताब वित्त समिति की जिम्मेदारी संभालेंगे. सी.एम. रमेश रेलवे समिति के अध्यक्ष होंगे. कीर्ति आज़ाद को रसायन एवं उर्वरक समिति की कमान मिली है. अनुराग ठाकुर को कोयला, खनन और स्टील समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







