
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोपियों को जमानत, करीब डेढ़ साल बाद आएंगे जेल से बाहर
AajTak
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोपी नीलम आजाद और महेश कुमावत को अब जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया है. जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथ शंकर की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 20 मई को सुनवाई पूरी करते हुए अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था.
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट ने करीब डेढ़ साल बाद जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया. संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोपी नीलम आजाद और महेश कुमावत को अब जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया है. जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथ शंकर की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 20 मई को सुनवाई पूरी करते हुए अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था.
दरअसल, 13 दिसंबर 2023 को संसद की विजिटर गैलरी से ये दो आरोपी सदन के चैंबर में कूदे थे. कुछ ही देर में आरोपी ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जूतों से कुछ निकाला. पलक झपकते ही उनके हाथों में मौजूद केन से पीले रंग का धुआं निकलने लगा. इस घटना के बाद सदन में अफरातफरी मच गई. हंगामे और धुएं के बीच कुछ सांसदों ने इन युवकों को पकड़ लिया और इनकी पिटाई भी की.
आनन फानन में ही संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों आरोपियों को को कब्जे में ले लिया. संसद के बाहर भी दो लोग पकड़े गए. वे नारेबाजी करते हुए हाथ में केन लिए थे जिनमें से पीले रंग का धुआं निकल रहा था. पिछले करीब डेढ़ साल से ये लोग न्यायिक हिरासत में हैं. अब उनकी जमानतंपर रिहाई का आदेश हाईकोर्ट से आया है. जस्टिस सुब्रमण्यन प्रसाद और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की पीठ ने सुनवाई पूरी करने के 41 दिन बाद निर्णय सुना दिया.
2001 संसद की पुरानी इमारत पर साल 2001 में 13 दिसंबर को आतंकवादी हमला हुआ था. उसकी ही 12 वीं बरसी पर संसद की सुरक्षा में सेंध की एक बड़ी घटना हुई. इसमें आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे. उन्होंने कैनिस्टर से पीली गैस छोड़ने के साथ ही नारेबाजी की थी. बाद में कुछ सांसदों ने उन्हें काबू कर लिया था.
लगभग उसी समय, दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और नीलम आजाद ने संसद परिसर के बाहर 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाते हुए कैनिस्टर से रंगीन धुआं वाली गैस छोड़ी थी. सुनवाई के दौरान आजाद के वकील ने कहा कि उसे जमानत दी जानी चाहिए क्योंकि इस मामले में यूएपीए के प्रावधान लागू नहीं होते. उसके वकील ने दावा किया कि वह संसद में कोई विस्फोटक लेकर नहीं आई थी. वो तो केवल बाहर खड़ी थी.
जमानत याचिका के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दलील दी कि आरोपी की मंशा 2001 के संसद हमले की दुःखद यादें ताजा करना था. अभियोजन पक्ष ने कहा कि प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ कि आरोपी आजाद और शिंदे के हर कदम पर साथी सहयोगी रहे हैं दूसरे आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी. उन्होंने मिलकर ही इस घटना को अंजाम दिया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










