
संसद की सुरक्षा में सेंध: नीलम के परिजनों ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी
AajTak
13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सभी आरोपियों को दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में छठे आरोपी की गिरफ्तारी शनिवार को हुई है. पुलिस उससे पूछताछ करके उसकी भूमिका की जांच कर रही है. दूसरी तरफ इस केस की अहम आरोपी नीलम के परिजनों ने पटियाला हाउस कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है.
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाकर पूरे देश में सनसनी फैलाने वाले सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. इनमें पांच मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो गए थे, जबकि छठा आरोपी महेश कुमावत आज शनिवार को गिरफ्तार हुआ है. कोर्ट ने उसे सात के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है. दूसरी तरफ संसद में स्पे अटैक की साजिशकर्ता नीलम के परिजनों ने पटियाला हाउस कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है. इस अर्जी में पुलिस हिरासत में मौजूद नीलम में मिलने की मांग की गई है. इसके साथ ही एफआईआर की कॉपी भी मांगी गई है. उनकी अर्जी पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दिया है. 18 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई होगी.
जानकारी के मुताबिक, संसद परिसर में हंगामा करने की आरोपी नीलम हरियाणा के जींद के घसो कला की रहने वाली है. वो खुद को एक्टिविस्ट मानती है. उसके फेसबुक प्रोफाइल देखने पर भी यही पता चलता है कि वो अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रही है. कुछ समय पहले तक हिसार के रेड स्क्वायर मार्केट के पीछे स्थित पीजी में रहकर सिविल सर्विस तैयारी कर रही थी. 25 नवंबर को घर जाने की बात कहकर पीजी से चली गई थी. उसके साथ पीजी में रहने वाली लड़कियों का भी कहना था कि उसकी रुचि राजनीति में बहुत ज्यादा रहती है. नीलम के भाई ने बताया कि वो गांववालों के साथ किसान आंदोलन में जाती थी.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के द्वारा गिरफ्तार छठे आरोपी की पहचान महेश कुमावत के रूप में हुई है. वो इस भी पूरी साजिश का हिस्सा था. राजस्थान के नागौर जिले का रहने वाला महेश 13 दिसंबर को दिल्ली आया था. संसद कांड का मुख्य साजिशकर्ता ललित झा इस घटना के बाद राजस्थान स्थित उसके ठिकाने पर ही पहुंचा था. पुलिस की गिरफ्त में आए चारों आरोपियों के मोबाइल फोन जलाने में महेश ने ललित की मदद की थी. वो नीलम के भी लगातार संपर्क में था. उसकी गिरफ्तारी से पहले ललित ने गुरुवार को नई दिल्ली पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया था. महेश के चचेरे भाई कैलाश से भी पुलिस ने पूछताछ की है.
एक सीक्रेट डायरी, सोशल मीडिया ग्रुप और 7 किरदार
सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम आजाद, अमोल शिंदे, ललित झा और विक्की...ये वो नाम हैं जिन्होंने संसद को धुआं-धुआं करके रख दिया. संसद की तमाम चाक चौबंद सुरक्षा को हवा में गुब्बारे की तरह उड़ाकर रख दिया. नीचे से लेकर ऊपर तक सभी को हिलाकर रख दिया. अब ये तमाम आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. इन सभी से पूछताछ चल रही है. बड़ी बात ये है जो नाम संसद कांड में सामने आए हैं, वो सभी अलग अलग राज्यों के हैं. पहला आरोपी सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है. परिवार के मुताबिक बैटरी रिक्शा चलाता है. 12वीं पास है. पिता कारपेंटर हैं. दूसरा आरोपी मनोरंजन पेशे से इंजीनियर है. कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है. फेसबुक पर सागर से दोस्ती हुई थी.
ललित झा है संसद में हुए इस कांड का 'मास्टरमाइंड'

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







