
संभल की जामा मस्जिद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रंगाई-पुताई की मिली इजाजत
AajTak
संभल की जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर आई है. मस्जिद कमिटी को रंगाई-पुताई की इजाजत मिल गई है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ. कोर्ट ने कहा है कि केवल बाहरी दीवारों पर ही रंगाई-पुताई की जा सकती है और ढांचे को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए. एक हफ्ते के भीतर यह कार्य पूरा करना होगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











