
संपदा मुंडे को न्याय दिलाने की मांग, महाराष्ट्र के डॉक्टर कल से करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल
AajTak
रविवार को डॉक्टरों के प्रतिनिधियों ने डॉ. मुंडे के मूल गांव जाकर श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया. MARD ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो अन्य सभी चिकित्सीय सेवाएं भी बंद की जा सकती हैं.
महाराष्ट्र में सेवारत डॉक्टरों ने सोमवार (3 नवंबर) से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन और बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. यह विरोध प्रदर्शन कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली मेडिकल अधिकारी डॉ. संपदा मुंडे को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया जा रहा है. विरोध के पहले चरण में सोमवार से सभी ओपीडी (OPD) सेवाएं बंद रहेंगी.
डॉक्टरों के संगठन सेंट्रल मार्ड (Central MARD) ने यह घोषणा की है. डॉ. मुंडे के आत्महत्या नोट में कथित तौर पर एक पुलिस उप-निरीक्षक और उनके मकान मालिक के बेटे का नाम लिया गया था.
न्याय की इस लड़ाई में पूर्ण समर्थन का आश्वासन देने के लिए डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत डॉ. संपदा मुंडे के पैतृक गांव का दौरा किया और उनके परिवार से मुलाकात की.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: सतारा महिला डॉक्टर सुसाइड केस में SIT गठित, SRPF कमांडेंट सौंपी गई जांच की कमान
सरकार को दी गई खुली चेतावनी सेंट्रल मार्ड ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की, तो बाकी सभी चिकित्सा सेवाएं भी निलंबित कर दी जाएंगी.डॉक्टरों ने कहा है कि इस विरोध प्रदर्शन के कारण यदि मरीजों को कोई असुविधा होती है, तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी सरकार की होगी.
उन्होंने प्रतिज्ञा ली है कि जब तक डॉ. संपदा मुंडे को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








