
संदेशखाली जा रहे TMC के कट्टर विरोधी ISF विधायक नौशाद सिद्दीकी गिरफ्तार, जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
AajTak
ममता बनर्जी के कट्टर विरोधी कहे जाने वाले ISF विधायक नौशाद सिद्दीकी मंगलवार सुबह संदेशखाली जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बतााया कि विधायक को सेक्शन 154 के तहत गिरफ्तार किया गया है.
संदेशखाली मामले में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की मुश्किलें कम होने का काम नहीं ले रही हैं. अब ममता बनर्जी के कट्टर विरोधी कहे जाने वाले ISF विधायक नौशाद सिद्दीकी मंगलवार सुबह संदेशखाली जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, आईएसएफ विधायक सिद्दीकी संदेशखाली पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करने जा रहे हैं. इसी दौरान आईएसएफ विधायक को रोकने के लिए साइंस सिटी के पास पश्चिम बंगाल पुलिस की तैनाती कर दिया था. इसके बाद पुलिस और विधायक के बाद काफी नोकझोंक हो गई और बाद में कोलकाता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ISF विधायक की गिरफ्तार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विधायक नौशाद सिद्दीकी को सेक्शन 154 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










