
संजू सैमसन ने सूर्या-गंभीर की प्लानिंग कर दी रिवील, एशिया कप में भारत के बेखौफ खेल की ये है वजह
AajTak
संजू सैमसन ने कहा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने भारतीय टीम में बराबरी और आज़ादी का माहौल बनाया है, जिससे खिलाड़ी खुलकर खेल पा रहे हैं. ओमान के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते हुए सैमसन ने अर्धशतक जमाया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर की नेतृत्व क्षमता को सराहा है, जिन्होंने टी20 सेटअप में बराबरी और आज़ादी का माहौल बनाया है. ओमान के खिलाफ एशिया कप ग्रुप-स्टेज जीत के बाद BCCI द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सैमसन ने बताया कि टीम कल्चर ने खिलाड़ियों को खुद को और खुलकर व्यक्त करने का मौका दिया है.
क्या बोले संजू सैमसन
सैमसन ने कहा, 'मुझे हमारे टीम लीडर्स सूर्या और गौति भैया (गौतम गंभीर) को बहुत क्रेडिट देना होगा कि उन्होंने माहौल कैसे रखा है. यह बहुत चिल्ड माहौल है. यह बहुत बराबरी वाला माहौल है. हर किसी को बराबरी से ट्रीट किया जाता है और हर किसी को बराबर महत्व दिया जाता है.'
उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकालता है. "मुझे लगता है कि यह वास्तव में आपके अंदर का सर्वश्रेष्ठ बाहर लाता है और यही इस फॉर्मेट में जरूरी है. बहुत फ्री रहना और जिम्मेदार रहना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK Asia Cup: 7वीं डिवीजन की टीम है...महामुकाबले से पहले इस दिग्गज ने पाकिस्तान पर कसा तंज
ओमान के खिलाफ सैमसन को नंबर 3 पर भेजा गया, जहां उन्होंने संयमित अर्धशतक जमाकर भारत की पारी को संभाला. उन्होंने इस मौके के लिए आभार जताया. अपनी इस पारी पर उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मुझे बीच में समय बिताने का मौका मिलने के लिए बहुत आभारी हूं. मैंने घर पर कुछ मैच खेले थे, लेकिन देश के लिए, एशिया कप में, समय मिलना बहुत मददगार रहा.'

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









