
'संजीव जीवा के मर्डर के लिए मिली 20 लाख की सुपारी, जेल में आतिफ की दाढ़ी नोंचने पर हुआ था विवाद', आरोपी विजय का कबूलनामा
AajTak
संजीव जीवा ने लखनऊ जेल में बंद आतिफ नामक कैदी की दाढ़ी नोच ली थी. इसके बाद आतिफ ने उसे सबक सिखाने के लिए अपने भाई से कहा. उसके भाई अशरफ ने विजय यादव को संजीव जीवा की हत्या की सुपारी 20 लाख रुपये में दी थी. वह विजय यादव से नेपाल में मिला था.
संजय जीवा महेश्वरी की लखनऊ कोर्ट में हुई हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि उसने लखनऊ जेल में बंद आतिफ नामक कैदी की दाढ़ी नोच ली थी. इसी आतिफ के भाई अशरफ ने विजय यादव को संजीव जीवा की हत्या की सुपारी 20 लाख रुपये में दी थी. अशरफ और विजय नेपाल में मिले थे. अशरफ ने कहा तुम मेरे लिए काम करो मैं 20 लाख रुपये दूंगा.
लखनऊ जेल में बंद आतिफ हल्की दाढ़ी रखता है. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था. इस पर संजीव ने उसकी दाढ़ी नोच ली थी. लिहाजा, संजीव को सबक सिखाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची गई थी. जब आरोपी विजय यादव यूपी पहुंचा, तो उसे एक अनजान व्यक्ति ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बहराइच में मैग्नम रिवॉल्वर दी थी.
नेपाल कनेक्शन हुआ साबित
संजीव जीवा हत्याकांड मामले में शूटर का नेपाल कनेक्शन साबित हो गया है. वह कुछ दिन पहले ही नेपाल गया था, जहां वह नेपाल के बड़े माफिया के संपर्क में था. नेपाल से ही विजय यादव को सुपारी मिलने का शक जताया जा रहा था, जो अब उसके कुबूलनामे के बाद साबित हो गया है.
विजय यादव का मोबाइल पुलिस के कब्जे में है, जिसका डाटा रिट्रीव करने की कोशिश की जा रही है. फोरेंसिक जांच के लिए भी उसका मोबाइल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि विजय के मोबाइल से मर्डर के राज खुल सकते हैं.
वकील की ड्रेस में पहुंचा था हत्या का आरोपी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










