
संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास के कार्यकाल का कल आखिरी दिन
AajTak
राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को आरबीआई का गवर्नर नियुक्त किया गया है, मल्होत्रा अब मौजूदा RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. बता दें, 10 दिसंबर को RBI गर्वनर शक्तिकांत दास का कार्यकाल पूरा हो रहा है.
राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को आरबीआई का गवर्नर नियुक्त किया गया है, मल्होत्रा अब मौजूदा RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. बता दें, 10 दिसंबर को RBI गर्वनर शक्तिकांत दास का कार्यकाल पूरा हो रहा है. संजय मल्होत्रा RBI के 26वें गवर्नर होंगे.
साल 2022 में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में नामांकित किया था.
संजय मल्होत्रा 1990 बैंच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं. नवंबर 2020 में आरईसी के चेयरमैन और एमडी बने थे. इससे पहले वो ऊर्जा मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे.
संजय मल्होत्रा की पढ़ाई-लिखाई संजय मल्होत्रा ने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री आईआईटी कानपुर से ली है. जबकि उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अपना मास्टर्स पूरा किया. बीते 30 सालों से मल्होत्रा पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे विभागों में अपनी सेवा दे चुके हैं.
शानदार रहा शक्तिकांत दास का कार्यकाल जहां तक शक्तिकांत दास की बात है तो उनका कार्यकाल शानदार रहा. शक्तिकांत दास करीब 6 साल तक आरबीआई के गवर्नर रहे. उन्होंने उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफे के बाद जिम्मेदारी संभाली थी. शक्तिकांत दास ने कोविड के दौरान और उसके बाद देश में महंगाई की समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







