
संजय निरुपम ने EVM से छेड़छाड़ के आरोपों को किया खारिज, बोले- EVM हैक हुई होती तो...
AajTak
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने रविवार को सांसद रवींद्र वायकर के रिश्तेदार मंगेर पांडिलकर के ऊपर लगाए आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की पार्टी को बदनाम करने के लिए अभियान चला रही है.
मुंबई पुलिस ने शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के सांसद रवींद्र वायकर के रिश्तेदार मंगेर पांडिलकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मंगेर पर लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन गोरेगांव चुनाव सेंटर के अंदर पाबंदी होने के बाद भी गलत तरीके से फोन इस्तेमाल करने का आरोप है.
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने रविवार को सांसद रवींद्र वायकर के रिश्तेदार मंगेर पांडिलकर के ऊपर लगाए आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की पार्टी को बदनाम करने के लिए अभियान चला रही है.
पुलिस ने नवनिर्वाचित मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सांसद रवींद्र वायकर के बहनोई के खिलाफ 4 जून को वनराई में एक मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन का उपयोग करने के आरोप में मामला दर्ज किया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फोन का इस्तेमाल मतगणना केंद्र पर वोटिंग मशीन को अनलॉक करने के लिए ओटीपी जनरेट करने के लिए किया गया था.
'EVM हैक हुई होती तो...'
इन्हीं आरोपों पर पलटवार करते हुए संजय निरुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यह पहली बार है कि मैंने सुना कि मोबाइल के जरिए ईवीएम को अनलॉक किया जा सकता है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जैसे लोग ने ईवीएम हैकिंग का आरोप लगाया है. अगर यह (ईवीएम) हैक किया गया होता तो उनके उम्मीदवारों को वनराई मतदान केंद्र में अधिक वोट नहीं मिलते.'
मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर शिवसेना के रवींद्र वायकर ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार अमोल सजनान कीर्तिकर के खिलाफ सिर्फ 48 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. हालांकि, यह बताया गया कि चुनाव आयोग द्वारा परिणाम घोषित करने से पहले एक इंडिया ब्लॉक उम्मीदवार ने सीट जीत ली थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











