
संघ की कोविड रेस्पॉन्स टीम की ‘पॉजिटिविटी अनलिमिटेड’ मुहिम 11 से 15 मई तक
AajTak
कोविड रेस्पॉन्स टीम द्वारा कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए अभी तक कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं. दिल्ली में 9 आइसोलेशन सेंटर की स्थापना की गई है.
कोरोना महामारी के संकट से पूरा देश गुजर रहा है. ऐसे मुश्किल वक्त में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कोविड रेस्पॉन्स टीम (CRT) के जरिए देश भर में जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है. कोविड के खिलाफ लड़ाई में लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए संघ की ओर से 11 मई से 15 मई तक ‘पॉजिटिविटी अनलिमिटेड’ मुहिम छेड़ने का ऐलान किया गया है. इस मुहिम में सदगुरु जग्गी वासुदेव (ईशा फ़ाउंडेशन के संस्थापक), श्री-श्री रविशंकर (संस्थापक-आर्ट ऑफ लिविंग), मोहन भागवत (सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), सुधा मूर्ति (चेयरमैन, इंफोसिस फाउंडेशन) और अजीम प्रेमजी (चेयरमैन-अजीमजी फाउंडेशन) वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित कर सकते हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










