
संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात गुरप्रीत सेखों गैंग के ये गुर्गे गिरफ्तार
AajTak
संगठित अपराध के खिलाफ सक्रिय पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी 5 फरवरी को बठिंडा के गांव भाई रूपा में ओवरसियर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती की सनसनीखेज हत्या में शामिल थे.
संगठित अपराध के खिलाफ सक्रिय पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी 5 फरवरी को बठिंडा के गांव भाई रूपा में ओवरसियर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती की सनसनीखेज हत्या में शामिल थे.
पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है. उनके मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, लवजीत शर्मा उर्फ लवी, विनोद कुमार उर्फ स्किल शर्मा और गगनदीप सिंह है.प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास है.
इनके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे कई आपराधिक केस दर्ज है. उनके पास से 32 बोर की 1 पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस क्राइम नेटवर्क को खत्म करने के लिए इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही है.
बताते चलें कि पिछले महीने भी पंजाब पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था. यह मॉड्यूल विदेश में बैठे कुख्यात आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा से जुड़ा हुआ था. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच तरणतारन में मुठभेड़ भी हुई थी.
यहां से पुलिस ने 2 हथगोले, दो अत्याधुनिक .30 बोर की पिस्तौल, गोला-बारूद और तीन मैगजीन बरामद की थी. डीजीपी गौरव यादव ने बताया था कि गिरफ्तार आरोपी अमेरिका में बैठे गुरदेव सिंह उर्फ जैसल चंबाल और कनाडा में स्थित सतबीर उर्फ सट्टा नौशहरा के इशारे पर काम कर रहे थे.
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तरनतारन के मुरादपुरा निवासी रोबिनजीत सिंह उर्फ रोबिन, तरनतारन के उस्मान निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, गुरदासपुर के कलानौर निवासी नवजोत सिंह उर्फ नव और गुरदासपुर के घुमन कलां निवासी जगदीप सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










