
श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, MBBS छात्रों को अब क्या होगा?
AajTak
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और असेसमेंट और रेटिंग बोर्ड ने श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS मान्यता को रद्द कर दिया गया है. आयोग ने कॉलेजों में न्यूनतम मानकों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद ये फैसला लिया है. ये फैसला साल 2023 के मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशंस के सीधे उल्लंघन के आधार पर की गई है.
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS मान्यता को रद्द कर दिया गया है. इसके पीछे उल्लंघन सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है. ऐसे में वहां पर मौजूद MBBS छात्रों को किसी दूसरे मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट करवाया जाएगा.
बता दें कि ये कॉलेज काफी समय से विवादों में बना हुआ है. ऐसा आरोप है कि 50 सीटों में से 42 सीटें मुस्लिम छात्रों को दे दी गई थी, जबकि हिंदू छात्रों को केवल सात सीटें और सिख छात्र को केवल एक सीट मिली है.
जमकर हुआ विरोध
इस मुद्दे पर हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था. उनका कहना था कि यह कॉलेज वैष्णो देवी के भक्तों के चढ़ावे से संचालित होता है, इसलिए हिंदू संगठन को ज्यादा प्राथमिकता मिलनी चाहिए. पहले तो उन्होंने एडमिशन लिस्ट को रद्द करने की मांग की, पर जब ये नहीं हुआ तो उन्होंने कॉलेज को बंद करने पर जोर दिया.
MBBS छात्रों का सुरक्षित है भविष्य
NMC की ओर से ये साफ किया गया है कि कॉलेज में पढ़ रहे मौजूदा छात्रों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्हें जम्मू-कश्मीर के मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी छात्रों का अकादमिक रिकॉर्ड और विकास पूरी तरह से सुरक्षित है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










