
श्रीलंका में भारत भेज रहा सेना? सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का उच्चायोग ने किया खंडन
AajTak
भारत ने श्रीलंका में सेना भेजने से संबंधित खबरों का खंडन किया है. श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि ये भारत सरकार के स्टैंड के मुताबिक सही नहीं है. सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की खबरें गलत हैं.
भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका साल 1948 में अपनी आजादी के बाद अब तक के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है. भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं. राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है. प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के घर को भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी थी जिसके बाद दोनों ही नेताओं ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया था. इस बीच सोशल मीडिया पर भारत के सेना भेजने की खबरें चलने लगीं.
सोशल मीडिया पर ये खबर फैल गई कि प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए भारत अपनी सेना भेज रहा है. सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों को लेकर श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने बयान जारी किया है. भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका में सेना भेजने संबंधी खबरों का खंडन किया है. भारतीय उच्चायोग ने इन खबरों का खंडन करने के साथ ही भारत का रुख भी साफ कर दिया.
भारतीय उच्चायोग की ओर से कहा गया है कि इस तरह की खबरें और विचार भारत सरकार के स्टैंड के मुताबिक सही नहीं हैं. भारतीय उच्चायोग की ओर से ट्वीट कर श्रीलंका के हालात को लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान का भी जिक्र किया गया है. भारतीय उच्चायोग की ओर से कहा गया है कि भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ कहा है कि हम श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े हैं. श्रीलंका के लोग लोकतांत्रिक साधनों और मूल्यों, स्थापित संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के जरिये समृद्धि और प्रगति से जुड़ी अपनी आकांक्षाओं को साकार करना चाहते हैं.
सेना भेजने के पक्ष में सुब्रमण्यम स्वामी
भारत ने श्रीलंका में अपनी सेना भेजने की खबरों का खंडन कर दिया है वहीं इसे लेकर अब देश में भी बहस छिड़ती नजर आ रही है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि गोटबाया और महिंदा राजपक्षे, दोनों ही नेता स्वतंत्र रूप से हुए चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ निर्वाचित हुए थे. उन्होंने कहा है कि भीड़ को इस तरह वैध चुनाव नतीजे पलटने की अनुमति भारत कैसे दे सकता है?
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर ये भी कहा कि अगर ऐसा हुआ तो हमारे पड़ोस का कोई भी लोकतांत्रिक देश सुरक्षित नहीं रहेगा. उन्होंने साथ ही श्रीलंका में सेना भेजने की वकालत भी कर दी. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अगर राजपक्षे भारत की सैन्य मदद चाहते हैं तो हमें ये मदद देनी चाहिए. दूसरी तरफ, श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने प्रदर्शन स्थल पर बड़ी तादाद में सैनिक भेजने की खबरों का खंडन किया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








