
श्रीलंका घूमने का शानदार मौका, IRCTC लाया श्रीरामायण यात्रा पैकेज, जानें कितना आएगा खर्च
AajTak
IRCTC Tour Package: दिसंबर में आप अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो सस्ते में श्रीलंका घूमने जा सकते हैं. IRCTC ने श्रीलंका के कई जगहों पर घूमने के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है. तो चलिए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.
IRCTC ने विदेश घूमने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज में आपको श्रीलंका के कैंडी, नुवारा एलिया और कोलंबो घूमने का मौका मिलेगा. तो चलिए जानते हैं पैकेज डिटेल और कितना आएगा खर्च.
यहां जानें ट्रिप डिटेल IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम SHRI RAMAYAN YATRA है. इस पैकेज में आपके रहने-खाने और घूमने का भी इंतजाम होगा. आइए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज और कितना आएगा खर्च.
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप पैकेज 5 रात और दिनों की होगी. इस ट्रिप की शुरुआत दिल्ली से होगी.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका? इस पैकेज में आपको श्री लंका के कैंडी, नुवारा एलिया और कोलंबो घूमने का मौका मिलेगा.
पैकेज बुक करने में कितना आएगा खर्च? अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको 85,000 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 69,000 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 67,000 रुपये लगेंगे. अगर आपके साथ इस ट्रिप में कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है तो 57,000 रुपये लगेंगे. अगर 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड नहीं लेते हैं तो आपको 55,950 रुपये लगेंगे. वहीं, इस ट्रिप में कोई 2 से 11 साल का बच्चा जाता है तो आपको पैकेज के लिए 55,000 रुपये देने होंगे.
यहां चेक करें कैंसिलेशन पॉलिसी? अगर आप ट्रिप शुरू होने के 30 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज के किराए से 20 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 21 से 30 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर 30 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 15 से 20 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर 60 फीसदी काट कर दिया जाएगा. अगर आप ट्रिप शुरू होने के 8 से 14 दिन पहले पैकेज बुक करते हैं तो आपको पैकेज किराए का एक भी रुपया नहीं मिलेगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










