
श्रीनिवास से पूछताछ पर भड़की कांग्रेस, कहा- मदद करने वाले फरिश्तों को शिकार बना रही मोदी सरकार
AajTak
रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी जी और शाह के राज में पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है. रेड राज का बोलबाला है. मदद करने वाले फरिश्तों को मोदी सरकार शिकार बना रही है.
कोरोना संकट के इस दौर में सोशल मीडिया पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी काफी चर्चा में हैं. इस बीच शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने श्रीनिवास से पूछताछ की तो कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने इसपर रिएक्ट किया. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इशारों में सरकार पर तंज कसा. रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी जी और शाह के राज में पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है. रेड राज का बोलबाला है. मदद करने वाले फरिश्तों को मोदी सरकार शिकार बना रही है. सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना संकट में व्यक्ति ठोकर खा रहा है, देश त्राहि त्राहि कर रहा है. ऐसे में श्रीनिवास के घर पर रेड कर सरकार ने शर्मनाक उदाहरण पेश किया है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










