
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन के बाहर जोरदार धमाका, यहीं दर्ज हुई थी दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी पहली FIR
AajTak
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण श्रीनगर इलाके में एक जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धमाका नौगाम पुलिस स्टेशन के आसपास हुआ है. धमाके के बाद इलाके में भीषण आग लगने की भी ख़बर है. धमाके की सूचना मिलते ही कई एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां तेज़ी से घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी हैं. पुलिस स्टेशन के भीतर और आसपास बड़े नुकसान की सूचना है, और इस घटना में हताहतों की संख्या (casualties) को लेकर आशंका जताई जा रही है. नौगाम पुलिस स्टेशन सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि इसी पुलिस स्टेशन में इंटर-स्टेट टेरर मॉड्यूल मामले की पहली FIR दर्ज की गई थी, जिसकी जांच वर्तमान में चल रही है. ऐसे में, इस धमाके को जाँच से जुड़े किसी प्रतिशोधात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है. धमाके की प्रकृति और इसके पीछे के कारणों की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं. फिलहाल, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और बचाव तथा राहत कार्य जारी है.
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण श्रीनगर इलाके में एक जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धमाका नौगाम पुलिस स्टेशन के आसपास हुआ है. धमाके के बाद इलाके में भीषण आग लगने की भी ख़बर है. धमाके की सूचना मिलते ही कई एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां तेज़ी से घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.
पुलिस स्टेशन के भीतर और आसपास बड़े नुकसान की सूचना है, और इस घटना में कुछ लोगों के हताहत (casualties) होने की भी आशंका जताई जा रही है.
नौगाम पुलिस स्टेशन सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि इसी पुलिस स्टेशन में इंटर-स्टेट टेरर मॉड्यूल मामले की पहली FIR दर्ज की गई थी, जिसकी जांच वर्तमान में चल रही है. ऐसे में, इस धमाके को जांच से जुड़े किसी बदले की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है.
धमाके की प्रकृति और इसके पीछे के कारणों की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं. फिलहाल, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और बचाव तथा राहत कार्य जारी है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











