
श्रद्धा मर्डर केस: हमले के बाद बढ़ी आफताब की सुरक्षा, तिहाड़ जेल में अफसरों की अहम मीटिंग
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब से सोमवार को दिनभर पूछताछ की गई, उसके बाद शाम को तिहाड़ जेल भेज दिया गया. वहां उसका मेडिकल करवाया गया. डॉक्टर्स के मुताबिक, आफताब पूरी तरह फिट है. आफताब को अलग बैरक (Separate cell) में शिफ्ट किया गया है. Separate cell में सिर्फ एक कैदी को रखा जाता है, इस सेल से कैदी को जल्दी नहीं निकाला जाता है.
श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के आरोपी आफताब पर हमले की कोशिश के बाद दिल्ली पुलिस और तिहाड़ जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है. सोमवार देर शाम आफताब की सुरक्षा को लेकर तिहाड़ में जेल अधिकारियों के बीच एक अहम मीटिंग हुई है. इसमें मंगलवार को आफताब को फिर से एफएसएल लैब और अस्पताल ले जाने के दौरान सुरक्षा का खाका खींचा गया. बताया जा रहा है कि आफताब की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. अदालत ने जेल अधिकारियों को आदेश दिया था कि आफताब को 28-29 नवंबर और 5 दिसंबर को FSL के सामने पेश करें, ऐसे में मंगलवार को भी आफताब को एफएसएल लाया जाएगा.
वहीं, सोमवार को आफताब से दिनभर पूछताछ के बाद शाम को तिहाड़ जेल भेज दिया गया. वहां उसका मेडिकल करवाया गया. डॉक्टर्स के मुताबिक, आफताब पूरी तरह फिट है. आफताब को अलग बैरक (Separate cell) में शिफ्ट किया गया है. Separate cell में सिर्फ एक कैदी को रखा जाता है, इस सेल से कैदी को जल्दी नहीं निकाला जाता है. पुलिस की मौजूदगी में खाना दिया जाता है. सेल के बाहर एक सुरक्षाकर्मी हमेशा तैनात रहता है. इस सेल के कैदियों को बाकी कैदियों से अलग रखा जाता है. सुरक्षा कारणों से Separate cell में रखा गया है.
श्रद्धा के दोस्त से पूछताछ की गई
वहीं, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को श्रद्धा के दोस्त जिमेश नाम्बियार से पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए. जिमेश वही शख्स हैं, जिन्होंने श्रद्धा को 2021 में एक आईटी कंपनी में जॉब के लिए रेफर किया था. जिमेश और श्रद्धा की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी. श्रद्धा कॉल सेंटर की जॉब छोड़कर दूसरी नौकरी तलाश रही थी, जिसके लिए जिमेश ने उसकी मदद की थी.
दोस्त के रेफरेंस पर मिली थी श्रद्धा को नई जॉब
श्रद्धा को जिमेश ने IT सेल्स कम्पनी में रेफर किया और श्रद्धा उस कंपनी के लिए घर से काम करने लगी थी. श्रद्धा ने उस आईटी सेल्स कंपनी के लिए 5 से 6 महीने तक काम किया. बाद में कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को काम से निकाल दिया, जिसमें श्रद्धा भी शामिल थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










