
श्रद्धा मर्डर केस: आरोपी आफताब पूनावाला ने वापस ली जामनत याचिका
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला ने अपनी जमानत याचिका को साकेत कोर्ट से वापस ले लिया है. आफताब के वकील ने ये जानकारी दी है. आफताब के वकील ने कहा सोमवार को 50 मिनट तक आफताब से बात हुई उसके बाद तय हुआ कि जमानत को वापस ले लेंगे.
हाल में चर्चित हुए श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला ने अपनी जमानत याचिका को साकेत कोर्ट से वापस ले लिया है. आफताब के वकील ने ये जानकारी दी है. आफताब के वकील ने कहा सोमवार को 50 मिनट तक आफताब से बात हुई उसके बाद तय हुआ कि जमानत को वापस ले लेंगे. आफताब के वकील ने कोर्ट को बताया कि ये याचिका गलतफहमी के चलते दायर हो गई थी और आगे से मिस कम्युनिकेशन नहीं होगा.
केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता
इस केस में जांच की अपडेट की बात करें तो श्रद्धा मर्डर केस में जांच कर रही दिल्ली पुलिस को हाल में बड़ी सफलता मिली है. दरअसल, महरौली के जंगलों से पुलिस को जो शव के टुकड़े हड्डियों के रुप में मिले थे, वे श्रद्धा वॉल्कर के ही थे. इन शव के टुकड़ों का श्रद्धा के पिता के डीएनए से मिलान हो गया है. CFSL रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी. इसके बाद महरौली जंगल और गुरुग्राम में उसकी बताई हुई जगह से पुलिस ने शव के कई टुकड़े हड्डियों के रुप में बरामद किए थे. पुलिस को एक मानव जबड़ा भी मिला था. पुलिस ने इस सबकी जांच के लिए CFSL लैब भेजा था. इतना ही नहीं डीएनए टेस्ट के लिए पिता का सैंपल भी लिया गया था. अब श्रद्धा के पिता के डीएनए से इनका मिलान हो गया है.
फ्लैट से मिले ब्लड सैंपल का भी हुआ मिलान
डीएनए रिपोर्ट में आफताब के फ्लैट के अंदर बाथरूम और किचन से मिले खून के ट्रेसेस भी श्रद्धा से मैच कर गए. पुलिस के लिए बेहद मुश्किल केस है, इसलिए पुलिस बेहद सावधानी से आगे बढ़ रही है. जरूरत पड़ी तो कोर्ट से इजाजत लेकर दिल्ली पुलिस फिर आफताब से पूछताछ कर सकती है.
जानें पूरा मामला

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








