
श्रद्धा के बाद दिल्ली में एक और लिव-इन- पार्टनर की हत्या, प्रेमी ने गला दबाकर मारा
AajTak
दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में प्रेमी ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी प्रेमिका के किसी दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध है. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था.
श्रद्धा मर्डर केस के बाद दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक और चौंका देने वाली घटना सामने आई है. जहां लिव-इन पार्टनर ने अपनी 25 साल की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ और प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया.
11 नवंबर को मदनपुर खादर इलाके के एक फ्लैट की चौथी मंजिल पर पुलिस को एक युवती अचेत अवस्था में मिली थी. उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान युवती को मृत घोषित कर दिया. युवती की पहचान दिल्ली की रहने वाली गुड्डी के तौर पर हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवती की हत्या गला घोंटकर की गई है. पुलिस ने जांच शुरू की तो सीधा शक राहुल नाम के युवक पर गया. जो युवती के साथ लिव-इन पार्टनर के तौर पर रह रहा था.
दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. फिर दोनों ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया. राहुल को शक हुआ कि गुड्डी का किसी और युवक के साथ अवैध संबंध है, इस बात को लेकर उनमें झगड़ा होता था. बीती 10 नवंबर की रात दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि राहुल ने गुड्डी का गला दबाकर कत्ल कर दिया और अपने दोस्त के जरिए डेढ़ साल की बेटी को गुड्डी के नानी के घर पहुंचा दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पुलिस का कहना है कि शक के बिना पर प्रेमी राहुल के फोन को सर्विलांस पर रखा गया. उसकी लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







