
श्रद्धा के पिता ने कहा- जब तक डेथ रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक नहीं होगा बेटी की मौत का यकीन
AajTak
आफताब ने कबूल किया कि उसने श्रद्धा की हत्या की है. वो बहुत नॉर्मल था और सब बता रहा था कि कैसे उसने श्रद्धा का गला दबाया फिर उसके टुकड़े किए और फेंक दिए. मगर श्रद्धा के पिता विकास मदान वॉकर का कहना है कि जब तक डेथ रिपोर्ट नहीं आयेगी, तब तक उन्हें यकीन नहीं होगा कि उनकी बेटी मर गई है.
25 साल की श्रद्धा वॉकर अपने पारसी प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला के साथ खुशहाल जिंदगी बिताना चाहती थी. लेकिन उस दरिंदे ने उसे ऐसी मौत दी कि पूरा देश दहल गया. अब श्रद्धा के परिवार वाले उसके लिए इंसाफ मांग रहे हैं. उनका कहना है कि आफताब एक महीने तक पुलिस को यही कहता रहा था कि श्रद्धा उसे छोड़कर कहीं चली गई है. श्रद्धा के पिता का कहना है कि जब तक उनकी बेटी की डेथ रिपोर्ट उनके पास नहीं आएगी, तब तक उन्हें उसकी मौत का यकीन नहीं होगा.
श्रद्धा के पिता विकास मदान वॉकर ने आजतक/इंडियाटुडे से बात करते हुए कहा कि आफताब ने उनके सामने कबूल किया कि उसने श्रद्धा को मार दिया, वो बहुत नॉर्मल था और सब बता रहा था कि उसने श्रद्धा का गला दबाया फिर उसके टुकड़े किए और फेंक दिए. मगर विकास मदान वॉकर का कहना है कि जब तक डेथ रिपोर्ट नहीं आयेगी, तब तक उन्हें यकीन नहीं होगा कि श्रद्धा मर गई है.
उनका कहना था कि ऐसा यकीन इसलिए नहीं होगा, क्योंकि एक महीने तक मुंबई पुलिस के सामने आफताब ने कहा कि श्रद्धा कहीं चली गई है, श्रद्धा ने कहा कि वो खुद अकेले रह सकती है. लेकिन फिर उसने दिल्ली पुलिस के सामने एक दिन में कैसे कबूल कर लिया कि उसने श्रद्धा का मर्डर कर दिया.
श्रद्धा के पिता ने बताया कि दिल्ली पुलिस उन्हें मौका-ए-वारदात पर लेकर गई थी. दिल्ली पुलिस उनके सामने आफताब को लेकर आई और उनके सामने आफताब ने कहा कि 'मैने श्रद्धा का मर्डर कर दिया है.'
श्रद्धा के पिता विकास मदान वॉकर ने कहा है कि श्रद्धा के दोस्त ने उन्हें बताया था कि श्रद्धा के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है. श्रद्धा के दोस्त के बताने पर ही उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि आफताब ने उसके साथ कुछ गलत किया होगा. हमने श्रद्धा से पहले भी कहा था कि आफताब के साथ रहना ठीक नहीं है. उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए.
श्रद्धा के पिता विकास मदान वॉकर ने बताया कि उनकी बेटी और आफताब अमीन पूनावाला के अफेयर के करीब 18 महीने बाद उन्हें दोनों के रिलेशनशिप का पता चल गया था. बेटी ने अपनी मां से साल 2019 में कहा था कि वो आफताब के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में है. इसका उन्होंने और उनकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










