
'शोले के बाद ऐसी सफलता नहीं देखी', धुरंधर की सक्सेस पर बोलीं प्रोड्यूसर
ABP News
‘धुरंधर’ की सफलता के बाद प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने इसे शोले से कंपेयर कर दिया. उनका कहना है कि दशकों बाद किसी फिल्म ने दर्शकों की इमेजिनेशन को झकझोर दिया. उन्होंने सीक्वल के बारे में भी बात की.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई. फिल्म जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल की भी ऐलान कर दिया गया है, और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आदित्य धार अगली बार स्क्रीन पर क्या धमाका लेकर आते हैं. इसी बीच, फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने धुरंधर की सफलता को ‘शोले’ कंपेयर किया है.
'धुरंधर' की सफलता पर बोलीं प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे फॉर्च्यून इंडिया से बातचीत में प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने कहा, 'ये सिर्फ फिल्म बनाने वालों की सफलता नहीं है, बल्कि दर्शकों की भी सफलता है. कई दशकों बाद हमने ऐसी फिल्म देखी है जिसने सिनेमा देखने वाले लोगों की इमेजिनेशन को झकझोर दिया. दर्शकों ने फिल्म को कई बार देखकर और इसके बारे में बात करके इसे सफल बनाया.'
उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म 60 दिन से ज्यादा समय तक थिएटर्स में चली. ‘शोले’ के बाद मैं ऐसी कोई फिल्म नहीं सोच सकती जो इतनी सफल रही हो. हम फिल्ममेकर के रूप में इससे बड़ी कोई प्रशंसा नहीं पा सकते. यह कुछ ऐसा है जिसे हम स्क्रिप्ट नहीं कर सकते, इसे मार्केटिंग पैसे से नहीं खरीदा जा सकता, और पैसे से हासिल नहीं किया जा सकता.'













