
'शैली राणा से बच के रहना, ये मैरिड लोगों को फंसाती है...', बोली इंस्पेक्टर की पत्नी, पीटने के बाद महिला कोतवाल को बताया ब्लैकमेलर
AajTak
Agra News: इंस्पेक्टर पवन की पत्नी ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर शैली राणा पहले भी चार-पांच लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर चुकी है. खास बात यह है कि सभी लोग शादीशुदा थे.
यूपी पुलिस की महिला इंस्पेक्टर शैली राणा और उसके प्रेमी इंस्पेक्टर पवन नागर की पिटाई का वीडियो वायरल हो चुका है. अब एक नए वीडियो में इंस्पेक्टर की पत्नी ने अपना दर्द बयां किया है. कहा कि शैली के प्यार में पड़ने के बाद पति पवन घर छोड़ गया था. कभी घर आता था तो हाथ उठा देता था और मारपीट करता था. साथ ही सनसनीखेज आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर शैली राणा अधिकतर शादीशुदा मर्दों को ही अपने जाल में फंसाती है.
इंस्पेक्टर पवन नागर की पत्नी गीता नागर ने रोते और सिसकते हुए बताया, ''मेरे पति (पवन कुमार नागर) नोएडा के महिला थाने में पदस्थ थे. वहीं पर महिला इंस्पेक्टर शैली राणा से उनकी पहली मुलाकात हुई. धीरे धीरे पति ने घर आना बंद कर दिया और एक दिन मुझे कहा कि मैं तेरे पास नहीं रह सकता. मैं उसके (शैली) के साथ ही रहूंगा. उसी से शादी करूंगा. मैंने उन्हें (पति पवन) बहुत समझाया, मगर नहीं माने. विवाहेत्तर संबंध में आने के बाद से घर आकर मुझ पर गुस्सा करने लगे, मुझसे गालियां देने लगे, मारपीट करने लगे. जबकि पहले कभी अपशब्द तक नहीं बोलते थे. बकौली गीता नागर, दरोगा पति पवन कुमार कहने लगे कि तू कुछ नहीं कर सकती. मैं अब उसी (शैली) के साथ ही रहूंगा. अब न बेटा मेरा और न ही तू मेरी.
मुजफ्फरनगर में पदस्थ पति ने बीते दिनों मैसेज पर बताया, मैं इलाहाबाद (प्रयागराज) आया हुआ हूं. मुझे अपनी पोस्टिंग कैंसिल करवानी है. लेकिन मुझे शक हुआ तो मैंने अपने भाई की मदद से पति की लोकेशन निकलवाई और उसके बाद मैं आगरा आ गई. यहां पर इंस्पेक्टर पति पवन और महिला इंस्पेक्टर शैली राणा सरकारी आवास में एक साथ मिले. पता चला कि दोनों पति और पत्नी बनकर रहने लगे थे. शैली राणा ने सबको बता रखा था कि पवन उसके पति हैं.
मेरी शादी को 20 साल हो चुके है. अब इतने दिनों बाद पत्नी को कौन छोड़ता है. पति ने पिछले 20 साल में कभी मुझसे कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन एक साल से शैली राणा के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद मुझे प्रताड़ित करने लगे. मैं इतनी परेशान हो गई कि पता करते करते यहां तक आ गई. शैली मेरे पति को धमकी देती थी कि अगर तुम अपने घर पत्नी के पास गए तो मैं आत्महत्या कर लूंगा. मेरे पति को ब्लैकमेल किया जाने लगा.
इंस्पेक्टर पवन की पत्नी ने आरोप लगाया कि egfyk इंस्पेक्टर शैली राणा पहले भी चार-पांच लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर चुकी है. खास बात यह है कि सभी लोग शादीशुदा थे. शैली सिर्फ शादीशुदा लोगों को ही फंसाती है. यह नहीं देखती कि किसी के घर में बीवी बच्चे भी हैं, वो सिर्फ घर बर्बाद करवाती है. आगरा वालों से गुजारिश है कि शैली राणा से बचके रहना...''
8 पुलिसकर्मियों पर सख्त एक्शन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










