
शेयर बाजार में स्मार्ट प्रॉफिट का दिया लालच, खाटूश्याम मंदिर के पुजारी से 3.32 करोड़ रुपए ठगे
AajTak
शेयर बाजार में स्मार्ट प्रॉफिट का लालच देकर राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर के पुजारी से 3 करोड़ 32 लाख रुपए ठग लिए गए. जब पीड़ित को ठगी का पता चला तो पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 3 करोड़ 32 लाख की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर के पुजारी और उसके रिश्तेदारों के साथ ठगी की थी. इस मामले में पीड़ितों से कहा गया था कि उनका पैसा शेयर बाजार में लगाया गया है. इससे उन्हें काफी फायदा होने वाला है. जब पैसे के बारे में कुछ पता नहीं चला तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई.
जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को शिकायत मिली थी कि राजस्थान के खाटूश्याम जी मंदिर में पुजारी और उसके रिश्तेदारों को आरोपी से मिलवाया गया था. पीड़ितों को बताया गया था कि आरोपी मनीष बोहरा और उसके साथी शेयर बाजार के कारोबारी हैं.
मनीष बोहरा और उसके साथियों ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि यदि वे अपनी मेहनत की कमाई को अलग-अलग प्रतिष्ठित कंपनियों के जरिए शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो उन्हें बड़ा फायदा होगा, धन दोगुना हो जाएगा. इस तरह की बातों में आकर शिकायतकर्ता और उसके रिश्तेदारों ने 3.32 करोड़ रुपये की रकम कपिल बोहरा को दे दी.
आर्थिक अपराध शाखा के डीसीपी रवि कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी मनीष बोहरा ने पीड़ितों को ईमेल कर बताया कि उन्होंने कई कंपनियों में उनके निवेश किए गए पैसे से बड़े पैमाने पर शेयर खरीदे हैं. हैरानी की बात यह है कि 3 करोड़ से ज्यादा के निवेश का कोई भी कागज पीड़ितों को नहीं दिया गया था, जिससे उनका शक गहराता गया. बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके करोड़ों रुपए का किसी भी कंपनी में कोई निवेश नहीं किया गया है. इसके बाद पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.
ईओडब्ल्यू की जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने पीड़ितों से बैंकिंग चैनल और कैश भी पैसा लिया था. जांच के दौरान धारा 41A सीआरपीसी के तहत एक नोटिस आरोपी मनीष बोहरा और कपिल बोहरा को जारी किया गया था, लेकिन कई रिमाइंडर के बावजूद वो जांच में शामिल नहीं हुए. इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा ने दोनों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल किया. 9 जुलाई को मनीष बोहरा को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया गया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








