
'शेख हसीना पर मुकदमे और राजनीतिक सुधारों से पहले चुनाव बेमानी', बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी का ऐलान
AajTak
भारत की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिम बांग्लादेश के लालमोनिरहाट ज़िले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने कहा कि शेख हसीना सरकार के वक्त हुई हिंसा के ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा मिले बिना और राजनीतिक ढांचे में सुधार किए बिना बांग्लादेश में चुनाव कराना बेमानी होगा.
बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी पार्टी ने कहा कि जब तक शेख हसीना के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाता और मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार द्वारा शुरू किए गए राजनीतिक सुधार पूरे नहीं होते, तब तक देश में कोई भी चुनाव जनता को स्वीकार नहीं होगा.
भारत की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिम बांग्लादेश के लालमोनिरहाट ज़िले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने कहा कि शेख हसीना सरकार के वक्त हुई हिंसा के ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा मिले बिना और राजनीतिक ढांचे में सुधार किए बिना बांग्लादेश में चुनाव कराना बेमानी होगा. उन्होंने कहा कि हत्यारों के खिलाफ एक्शन और राजनीतिक सुधार- ये दोनों ज़रूरी हैं. जब तक ये पूरे नहीं होते, तब तक कोई भी चुनाव जनता को स्वीकार नहीं होगा.
रहमान ने भारत के साथ भी 'समानता, परस्पर सम्मान और अच्छे पड़ोसी संबंधों' पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि अगर हम खुशहाल होंगे, तो हमारे पड़ोसी भी लाभान्वित होंगे, लेकिन अगर हम संकट में रहेंगे, तो भारत को सोचना चाहिए कि वह इससे कैसे अछूता रह सकता है.
जमात का यह बयान उस वक्त आया है जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) जो अब अंतरिम सरकार के बाहर सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है, उसने चुनाव को लेकर नाराजगी जताई है. BNP महासचिव मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि वे चुनाव में देरी से संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि चुनाव दिसंबर 2025 से पहले ही कराए जाएं, नहीं तो राजनीतिक और आर्थिक संकट और गहराएगा.
जमात-ए-इस्लामी, जो कभी BNP की करीबी सहयोगी थी, अब अलग रुख अपनाती दिख रही है. रहमान ने कहा कि उनकी पार्टी अब 'समर्थक' बनाम 'विरोधी' और 'अल्पसंख्यक' बनाम 'बहुसंख्यक' की राजनीति को खारिज करती है. उन्होंने कहा कि जमात एक ऐसी समावेशी समाज की कल्पना करती है, जहां पुरुष और महिलाएं बराबरी से देश की तरक्की में भाग लें. अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और रोज़गार के अवसर दिए जाएंगे.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





