
शेख हसीना की भतीजी पर भ्रष्टाचार के आरोप, मोहम्मद यूनुस ने ब्रिटिश सरकार से लगाई जांच की गुहार
AajTak
नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने आरोप लगाया कि ब्रिटेन की मंत्री ट्यूलिप सिद्दीक और उनके परिवार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के शासनकाल के दौरान अवैध रूप से संपत्तियां अर्जित की हैं. यूनुस ने इन संपत्तियों की जांच की मांग की है और कहा कि यह संपत्तियां बांग्लादेश को वापस की जानी चाहिए. सिद्दीक ब्रिटिश लेबर पार्टी की सांसद हैं.
नोबेल पुरस्कार विजेता और बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद युनुस ने ब्रिटेन के मंत्री ट्यूलिप सिद्दीक और उनके परिवार की संपत्तियों की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह संपत्तियां बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के शासनकाल के दौरान अवैध रूप से अर्जित की गई थीं.
युनुस ने "टाइम्स" अखबार से बातचीत में कहा कि सिद्दीक और उनके परिवार को जो संपत्तियां दी गई हैं, वे उनकी आंटी के सहयोगियों द्वारा दी गई थी. युनुस ने कहा कि अगर सिद्दीक को "साफ चोरी" में एक लाभकारी पाया जाता है, तो उन संपत्तियों को बांग्लादेश को वापस लौटाना चाहिए. उन्होंने जोर देते हुए कहा, "यह साफ चोरी का मामला है," और आरोप लगाया कि पिछले शासन ने घोटाला करके संपत्तियां हड़पी हैं, जिसका देश पर बुरा प्रभाव पड़ा है.
यह भी पढ़ें: हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार पर लीपापोती, बांग्लादेश में यूनुस सरकार ने हमलों को राजनीतिक बता झाड़ा पल्ला
लेबर पार्टी की सदस्य हैं ट्यूलिप सिद्दीक
ट्यूलिप सिद्दीक लेबर पार्टी की सदस्य हैं और मौजूदा सरकार में आर्थिक सचिव और सिटी मंत्री के रूप में काम कर रही हैं. ब्रिटेन के वित्तीय बाजार में उनका काम भ्रष्टाचारों से निपटना है. "संडे टाइम्स" एक और रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश की नेता के आलोचना के बाद, सिद्दीक से इस्तीफा देने की मांग की जा रही है.
संडे टाइम्स की जांच में यह भी सामने आया है कि सिद्दीक सालों से एक ऐसी संपत्ति में रह रही हैं, जो पनामा पेपर में सामने आई एक ऑफशोर कंपनी द्वारा खरीदी गई थी. पेपर में ये भी सामने आया था कि ये प्रॉपर्टी बांग्लादेश के लोगों से जुड़ी है. युनुस ने कहा कि यह "विडंबना" है कि सिद्दीक पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









