
'शुभेंदु ने नंदीग्राम में अपराधियों को दी है शरण', टीएमसी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
AajTak
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अब शुभेंदु अधिकारी पर अपराधियों को शरण देने का आरोप लगाया है. चुनाव आयोग को भेजी गई चिट्ठी में टीएमसी ने कहा कि नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी द्वारा अपराधियों को शरण दिया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है और सबकी नजर नंदीग्राम सीट पर है. इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मैदान में हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ममता के पुराने सिपाहसलार शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है. इन दोनों के बीच लड़ाई रोचक है और एक-दूसरी की शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंच रही है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अब शुभेंदु अधिकारी पर अपराधियों को शरण देने का आरोप लगाया है. चुनाव आयोग को भेजी गई चिट्ठी में टीएमसी ने कहा कि नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी द्वारा अपराधियों को शरण दिया जा रहा है. टीएमसी ने कहा, ;हम आपसे तत्काल हस्तक्षेप करने और पुलिस द्वारा उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों का अनुरोध करते हैं.'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











