
'शुभम तो चला गया लेकिन मेरी मांग का सिंदूर...', ऐशन्या ने दिखाया शौर्य, प्रतिशोध और राष्ट्रभक्ति का संकल्प
AajTak
सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है. ऐशान्या कहती हैं कि यह आपरेशन सिंदूर हम वीर पत्नियों के आंसुओं का जवाब है, जिसमें शुभम और मेरी तरह दूसरों के भी पति आतंकी हमले में मारे गए. हमारा सिंदूर अब शौर्य, प्रतिशोध और राष्ट्रभक्ति का संकल्प बन गया है.
शुभम और ऐशान्या की शादी को अभी दो महीने भी नहीं हुए थे. मांग में भरे सिंदूर ने दोनों को सात जन्मों के अटूट बंधन में जोड़ा था. शुभम ने जब ऐशान्या की मांग में सिंदूर भरा था, तब दोनों की आंखों में सिर्फ सपने थे. सपने साथ जीने और साथ बुढ़ापे तक चलने के. लेकिन किसे पता था कि आतंकी इस जोड़ी को ऐसे अलग कर देंगे. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले शुभम की निर्मम हत्या ने इस प्रेम कहानी को अधूरा कर दिया. ऐशान्या की मांग का सिंदूर उस दिन सूख गया था, लेकिन उसकी आंखों में बहते आंसुओं ने देश की आत्मा को झकझोर दिया.
सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है. ऐशान्या कहती हैं कि यह आपरेशन सिंदूर हम वीर पत्नियों के आंसुओं का जवाब है, जिसमें शुभम और मेरी तरह दूसरों के भी पति आतंकी हमले में मारे गए. हमारा सिंदूर अब शौर्य, प्रतिशोध और राष्ट्रभक्ति का संकल्प बन गया है.
कानपुर का शुभम उन 26 लोगों में से एक थे, जो 22 अप्रैल को हुए कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए. ऐशान्या की शादी को महज 60 दिन भी नहीं हुए थे. वह बार-बार कहती हैं- मुझे गर्व है कि शुभम ने देश के लिए बलिदान दिया, लेकिन मेरा सिंदूर छिन गया. अब कोई और औरत इस दर्द से न गुजरे, यही मेरी प्रार्थना है.
सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया. अब ऐशान्या जैसे उन तमाम लोगों को यह भरोसा मिला है कि देश अपने वीरों के बलिदान को यूं ही नहीं जाने देता. ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, एक देश की संकल्प रेखा है. उस सिंदूर की तरह जो किसी पत्नी की मांग में तो होता है, लेकिन जब देश पर हमला होता है, तो वही सिंदूर आतंकियों की बरबादी का प्रतीक बन जाता है.
ऐशान्या कहती हैं कि ऑपरेशन सिंदूर नाम रखकर हमें यह पर्सनल मैसेज दिया है कि हम आपका बदला लेकर आए हैं. ऑपरेशन का नाम देख कर मैं काफी भावुक हूं, शुभम की तस्वीर देखकर अकेले में बहुत रोई. सरकार ने भी बता दिया कि कि ऐसा जवाब दिया है कि अब तुम्हारी औकात नहीं होगी कि हमारे देश के किसी बच्चे और नागरिक को मार दो. ऐशान्या कहती हैं कि अब एक और शुभम नहीं जाएगा इस देश से. आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए मुझे विश्वास है बाकी आतंकियों को भी निशाना बनाया जाएगा. यह बदला है. ऐशान्या कहती हैं कि मैंने बोला था आतंकियों को लाइए मत उन्हें, उन्हें बताइए मत. उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दीजिए, सेना ने वैसा ही किया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









