
शिव सेना नेता की कई टुकड़ों में मिली लाश, प्राइवेट मीटिंग बताकर बॉडीगार्ड को नहीं ले गए थे साथ
AajTak
शिव सेना (उद्धव गुट) के एक नेता सुधीर मोरे की कई टुकड़ो मेंं लाश रेल ट्रैक से बरामद की गई है. मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के पास उनका शव बरामद किया गया है. सुधीर मोरे ने प्राइवेट मीटिंग का हवाला देते हुए बॉडीगार्ड अपने साथ जाने से रोक दिया जिसके बाद उनकी लाश मिली. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मुंबई में शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता सुधीर मोरे का शव संदिग्ध हालत में मिला है. सुधीर मोरे का शव घाटकोपर रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में कटा हुआ मिला.
उनका शव गुरुवार की रात को रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था. बता दें कि सुधीर मोरे अपने बॉडीगार्ड को साथ लेकर नहीं गए थे और उससे कहा था कि वो एक प्राइवेट मीटिंग में जा रहे हैं.
सुधीर मोरे शिवसेना के पार्षद भी थे और क्षेत्र के विभाग प्रमुख भी थे. शिवसेना में फ़ूट के बाद भी वो उद्धव ठाकरे के साथ बने रहे. वो रत्नागिरी में शिवसेना (उद्भव ठाकरे) गुट के अहम नेता थे.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












