
शिवानंद तिवारी के बयान पर JDU का तंज, ‘दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया फिर भी तेज प्रताप यादव शांत'
ABP News
शिवानंद तिवारी ने कहा था कि तेज प्रताप पार्टी में हैं ही कहां? उन्होंने नया संगठन बनाया है. वो अब पार्टी में नहीं हैं. हालांकि बाद में एबीपी न्यूज के सवाल पर शिवानंद तिवारी बैकफुट पर आ गए.
पटनाः आरजेडी (RJD) के कद्दावर नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने बुधवार को एक बयान दिया था कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उनके इस बयान को अब आड़े हाथों लेते हुए जेडीयू के नेता निखिल मंडल (Nikhil Mandal) ने तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमला बोला है. तेज प्रताप से पूछा कि आप शांत क्यों हैं?
गुरुवार को निखिल मंडल ने ट्वीट कर कहा, "क्या तेजप्रताप भाई, शिवानंद बाबा कह रहे हैं आपको राजद ने बाहर का रास्ता दिखला दिया. पार्टी आपकी और आपको ही दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया. आप जिस तेजस्वी यादव का दिन-रात साथ देते हैं उसने भी चुप्पी साधी हुई है. आप तो बेबाक हैं फिर शांत क्यों? बाबा सही है क्या?"

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












